लाइव न्यूज़ :

पलामू में पुलिस और नक्सली संगठन जेजेएमपी में मुठभेड़, एके-47, नाइन एमएम पिस्टल, बोल्ट रायफल, वायरलेस सेट बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2020 14:26 IST

झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजीएमपी) और पलामू पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देजेजेएमपी के उग्रवादियों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी.मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 134 बटालियन व पलामू की पुलिस शामिल थी.

रांचीः झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सालिमदिरी जंगल में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी(झारखंड जनमुक्ति परिषद) के बीच आज हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

इस मुठभेड़ में नक्सलियों के पास से एके- 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. पुलिस इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रही है. जिले के एसपी संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. इस मुठभेड में सीआरपीएफ के 134 बटालियन और पलामू की पुलिस शामिल थी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुठभेड में पुलिस का बढ़ता दवाब देखकर नक्सली भाग खडे़ हुए. मुठभेड के बाद चलाये गये सर्च अभियान में पुलिस बल को एक एके-47, नाइन एमएम पिस्टल, बोल्ट रायफल, वायरलेस सेट, मैगजीन, गोली सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है.

टीम और पलामू पुलिस की टीम ने एंटी नक्सल आपरेशन शुरू किया था

पलामू एसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के सदस्य सालिमदीरी के इलाके में लेवी लेने के लिए जमे हुए हैं. इसी सूचना के आलोक में आज सीआरपीएफ 134 बटालियन की टीम और पलामू पुलिस की टीम ने एंटी नक्सल आपरेशन शुरू किया था. बताया गया कि जैसे ही ऑपरेशन में शामिल जवान सालिमदिरी जंगल पहुंचे, वहां पहले से जमे जेजेएमपी के उग्रवादियों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की.

लेकिन पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. एसपी संजीव कुमार के मुताबिक पांकी के सालिमदीरी में नक्सली कमांडर विकास के नेतृत्व में टीम रुकी हुई थी. एसपी संजीव कुमार और 134 बटालियन के कमांडेंट अरुण देव शर्मा ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है. सुरक्षाबलों ने इलाके की बुधवार से घेराबंदी की थी क्योंकि पुलिस को यह पक्की सूचना थी नक्सली लेवी की राशि लेने सालमिदीरी गांव आने वाले हैं.

टॅग्स :झारखंडनक्सलगृह मंत्रालयसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता