लाइव न्यूज़ :

झारखंड के धनबाद जिले में बराकर नदी में नाव पलटने से करीब 20 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2022 15:38 IST

झारखंड: नाव निरसा के बारबेंदिया घाट से जामताड़ा के वीरग्राम की ओर जा रही थी. नाव में आदमी के साथ आठ बाइक भी लदी थी. अत्यधिक बोझ की वजह से हादसा हुआ.

Open in App

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा से जामताड़ा जा रही नाव के बराकर नदी में डूब जाने से करीब 20 से 25 लोग लापता हो गये. इसमें पांच लोगों को बचा लिया गया है. वहीं, अभी भी 20 लोग लापता हैं. खोजबीन के लिए जामताड़ा उपायुक्त फैज अल अहमद के नेतृत्व में जामताड़ा व धनबाद जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम बनायी गई है. घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव निरसा के बारबेंदिया घाट से जामताड़ा के वीरग्राम की ओर जा रही थी. नाव में आदमी के साथ आठ बाइक भी लदी थी. अचानक मौसम खराब हो गया और आंधी आ गई और बारिश भी होने लगी. ऐसे में आंधी के बहाव में नाव पानी में हिचकोले खाने लगी. इस कारण लोगों में अफरातफरी मच गई. 

नाव पर अधिक बोझ की वजह से हुआ हादसा!

बताया जा रहा है कि नाव ओवरलोड रहने के कारण दुर्घटना का शिकार हुई. आस-पास के लोगों की माने तो नाम में सवार अधिकतर लोग जामताड़ा के थे. गुरुवार को निरसा में हटिया भी लगती है. इस हटिया में जामताड़ा से भी सामान बेचने व खरीदने वाले लोग आते हैं. जामताड़ा से प्रतिदिन काम पर निरसा आने वाले लोग भी प्राय नाव से ही घर लौटते हैं.

बताया जाता है कि मामले की जानकारी मिलने पर जामताड़ा घाट की ओर डीसी फैज हक अहमद मुमताज तथा एसएसपी दीपक कुमार सिनहा सहित अन्य आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं. रात को ही एनडीआरएफ की टीम ने देवघर के वीरगांव श्यामपुर घाट पहुंचकर लापता लोगों का खोजबीन प्रारंभ कर दी थी. हालांकि रात में बारिश के कारण ज्यादा देर तक खोजबीन सुचारू रूप से नहीं हो सकी. 

स्थानीय नाव चालकों, मत्स्य पालकों की भी ली जा रही मदद

इसके बाद आज सुबह दोबारा से जिला प्रशासन, डीवीसी मैथन एवं एनडीआरएफ की टीम 20 बोर्ट एवं नाव से पूरे नदी में लापता लोगों की खोजबीन करने में लगे हुए हैं. इसके लिए स्थानीय नाव चालकों, मत्स्य पालकों का भी सहयोग लिया जा रहा है. मछली का जाल डाल कर भी लोग खोजबीन कर रहे हैं. लेकिन 18 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी का पता नहीं चल सका है इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

वहीं इस संबंध में धनबाद के डीसी संदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. देवघर से एनडीआरएफ की टीम मौका-ए वारदात के लिए रवाना हो गई है. स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू चलाया जा रहा है. बचाव अभियान शुरू किया गया है. जामताड़ा डीसी ने चार लोगों को बचाने का दावा किया है.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण