Jharkhand: सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 10:37 IST2025-09-07T10:36:42+5:302025-09-07T10:37:38+5:30
Jharkhand: झारखंड पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया।

Jharkhand: सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुठभेड़ सुबह-सुबह गोइलकेरा थानाक्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई। कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। बाद में चलाये गए तलाशी अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है। पहचान की प्रक्रिया जारी है।’’