लाइव न्यूज़ :

झारखंडः बीजेपी सांसद के हाउस गार्डों का अपहरणकर्ता बातचीत को तैयार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 14:48 IST

प्रशासन की टीम घाघरा गांव में घुसकर प्रत्येक घर को सर्च कर रही है।

Open in App

रांची, 27 जून (एसपी सिन्हा): खूंटी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कडिया मुंडा के तीन हाउस गार्डों को मुक्त कराने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पत्थलगडी समर्थक वार्ता के लिए तैयार हो गये। वहीं, अपहृत जवानों की रिहाई के लिए प्रशासन ने पत्थलगडी समर्थकों को थोड़ा वक्त दिया है। इलाके में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एक बार फिर से पत्थलगडी में शामिल करीब दो सौ लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी लोगों को खूंटी स्थित कैंप जेल में ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम घाघरा गांव में घुसकर प्रत्येक घर को सर्च कर रही है। लोगों से पूछताछ भी किया जा रहा है। जिले के डीसी सूरज कुमार ने लोगों को समझाने की कोशिश की जिसके बाद कई गांववालों ने प्रशासन के हवाले अपना तीर-धनुष कर दिया। बता दें कि प्रशासन की टीम जब घाघरा गांव घुसने की कोशिश कर रही थी तो पत्थलगडी समर्थकों के साथ झडप हो गई। इस दौरान लाठीचार्ज में एक शख्स की मौत हो गई। इससे पहले आज सुबह रैफ की टुकडी घाघरा गांव पहुंची जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला और चाईबासा के करीब 700 जवान घाघरा गांव में ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

मंगलवार पूरी रात घाघरा गांव के बाहर एसपी और डीसी पुलिसबल के साथ तैनात रहे। वहीं ग्रामीण भी गांव के मुहाने पर डटे रहे। इसके साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से सैकडों की संख्या में बाइक व गाडी भी जब्त की है। इन वाहनों पर सवार होकर पत्थलगडी समर्थक दूसरे गांवों से यहां आए थे। इसके साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी इस इलाके में अभी तक कैंप किए हुए हैं। 

वहीं, शुरुआत में बताया जा रहा था कि अगवा जवानों को घाघरा गांव स्थित एक गांव में रखा गया है। लेकिन पुलिस जब वहां पहुंच कर तलाशी ली तो सांसद कडिया मुंडा के आवास से अगवा किए गए जवानों का को कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन की टीम के द्वारा लोगों से पूछताछ भी किया जा रहा है। उम्मीद जगी है कि अपहृत जवानों के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिले।

झारखंड: खूंटी में बीजेपी सांसद करिया मुंडा के आवास से तीन पुलिसकर्मियों का अपहरण

डीसी, एसपी समेत करीब 300 जवानों को खूंटी के जंगलों में सडक पर रात गुजारनी पडी। आज सुबह रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के अतिरिक्त जवानों को गांव में भेजा गया और पत्थलगडी समर्थकों को चेतावनी दी गई कि वे अपहृत जवानों को छोड दें। पुलिस की चेतावनी का उन पर कोई असर नहीं हुआ तो जवानों ने गांव में तलाशी अभियान छेड़ दिया। उल्लेखनीय है कि पत्थलगडी आंदोलन की वजह से खूंटी जिला में लगातार कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई है। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाये जाने, लाठीचार्ज और फायरिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यही वजह है कि जवानों को मुक्त कराने के लिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव