लाइव न्यूज़ :

झामुमो और कांग्रेस में खटपट, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले-सीएम हेमंत सोरेन कांग्रेस के बर्बाद करना चाहते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2022 19:12 IST

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने अंदाज में कहा कि कांग्रेस के सभी को इस बात का दुख और दर्द है कि हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, फिर भी हमारी स्थिति उस गाने के समान हो गई है. जिसमें यह कहा गया है कि जब मांझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये?

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का कोई औचित्य ही नहीं है. हम मंत्री बनकर घूम रहे हैं. यह किसे खराब लगेगा?हम मंत्री कैसे बने और कैसे हमने एक-एक वोट जुटाया है?

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस के सहयोग से चल रही है. लेकिन सत्ता में सहयोगी दल कांग्रेस के रूख से पता चलता है कि दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. यही कारण है कि मधुबन में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए वे इस्तीफा तक दे सकते हैं. बन्ना गुप्ता ने अपने अंदाज में कहा कि कांग्रेस के सभी को इस बात का दुख और दर्द है कि हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, फिर भी हमारी स्थिति उस गाने के समान हो गई है. जिसमें यह कहा गया है कि जब मांझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये?

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही चाहते हैं कि कांग्रेस समाप्ति की ओर चली जाए और हमारी पार्टी के सारे मतदाता उनकी तरफ चले जाएं तो ऐसी सरकार का कोई औचित्य ही नहीं है. मंत्री ने कहा कि झारखंड में गठबंधन दलों को साथ मिलाकर समन्वय समिति बने, तभी सरकार पर दबाव बनेगा. उन्होंने कहा कि हम मंत्री बनकर घूम रहे हैं. यह किसे खराब लगेगा?

ऐसे लोगों को यह नहीं पता कि हम मंत्री कैसे बने और कैसे हमने एक-एक वोट जुटाया है? हम जब जमशेदपुर से एक लाख वोट लेकर आए हैं, तो हमें यह तय करना होगा कि हमारी विचारधारा और हमारा सिद्धांत कभी कमजोर नहीं हो. राष्ट्रभाषा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है. जिस दिन राष्ट्रभाषा व मां भारती के साथ के साथ समझौता करना पड़ेगा तो मैं उसी दिन इस्तीफा दे दूंगा.

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनकांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया