लाइव न्यूज़ :

झारखंड से बिहार आ रही यात्री बस हुई हादसे की शिकार, 11 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2019 12:09 IST

आंशिक रूप से घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है. बस के अंदर भी कई लोग फंसे थे, जिन्हें गैस कटर से बस के बाडी को काटकर निकाला गया.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के गुमला से बिहार के मसौढी आ रही थी ये बसनौ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

झारखंड से बिहार आ रही यात्री बस के हादसे का शिकार हो जाने से अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई की स्थिती गंभीर बताई जा रही है. बताया जाता है कि महारानी ट्रेवल्स नामक बस झारखंड के गुमला से बिहार के मसौढी आ रही थी. इसी दौरान चौपारण प्रखंड के जीटी रोड स्थित दनुआं घाटी में आज अहले सुबह वो हादसे का शिकार हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान इसमें नौ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने चौपारण के सामुदायिक केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन की टीम भी राहत कार्य में जुट गई. जो बस हादसे का शिकार हुई है उस पर सवार अधिकांश यात्री बिहार के ही थे.

आंशिक रूप से घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया है. बस के अंदर भी कई लोग फंसे थे, जिन्हें गैस कटर से बस के बाडी को काटकर निकाला गया. मृतकों में शिवशंकर प्रसाद रातू रांची, भारती देवी रांची, चालक संतन विश्वकर्मा रानीगंज गया, बंधीन देवी गुमला, आदित्य कुमार शामिल हैं, अभी छह मृतकों की पहचान नहीं हुई है. घायलों में एक ही परिवार के रंजू देवी पति पिंटू सिंह, पुत्र पप्पू कुमार बालूमाथ, रामबहल कुमार गया शामिल हैं.

इसके अतिरिक्त मुन्ना शर्मा जहानाबाद, मयंक आनंद, कृष्णबलाभ सिंह, कपिल देव सिंह एवं कौशल कुमार का नाम शामिल है. घटना की सूचना पाते ही डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी मयूर पटेल, सदर एसडीपीओ कमल किशोर व सदर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गये. स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज में जुटी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

टॅग्स :झारखंडसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम