लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार की खिलाड़ियों को नौकरी देने और प्रखंड मुख्यालयों में स्टेडियम बनाने की योजना

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:47 IST

Open in App

झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, ताकि युवा मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार नई खेल नीति पर भी कार्य कर रही है जिसके तहत प्रत्येक वर्ष योग्य खिलाड़ियों को नौकरी देने का लक्ष्य है तथा सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्टेडियम बनाने की भी योजना है। खेल मंत्री हफीजुल अंसारी ने आज यहां फुटबॉल शिविर में भाग ले रहे अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। मंत्री ने कहा कि इस शिविर में भाग ले रहे अलग-अलग राज्यों के 30 खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी झारखंड से भी हैं। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न ओलंपिक खेलों में झारंखड की बेटियों निक्की प्रधान व सलीमा टेटे ने हॉकी में जबकि दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में देश का प्रतिनिधित्व कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया। खेल मंत्री ने कहा कि हॉकी के लिए खूंटी, सिमडेगा व रांची में एस्ट्रो टर्फ ट्रैक लगाने का कार्य किया जा रहा है। एशियाई फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के लिए जमशेदपुर में अगस्त 2021 से फरवरी 2022 तक छह महीने लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। टीम की तैयारियों एवं राज्य सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन करने के उद्देश्य से मंत्री हफीजुल अंसारी जमशेदपुर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हफीजुल हसन का विवादित बयान, कहा- 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक डिस्टर्ब होंगे तो 70 प्रतिशत बहुसंख्यक बर्बाद हो जाएँगे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप