Jharkhand Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 60.57 प्रतिशत मतदान हुआ, पुलिस की गोली से सिसई में एक ग्रामीण की मौत
By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2019 17:58 IST2019-12-07T07:22:14+5:302019-12-07T17:58:59+5:30

Jharkhand Election LIVE update: जाने हर अपडेट (फोटो-एएनआई)
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कुल 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं।
दूसरे चरण के मतदान में मुख्यमंत्री एवं राज्य के कई मंत्रियों सहित कुल 260 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला होगा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया होगा, जिसमें 48,25,038 मतदाता मतदान करने के लिए योग्य हैं।
राज्य विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में हो रहे चुनाव के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां सरयू राय उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में 260 उम्मीदवारों में 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों के लिए सर्वाधिक बीस-बीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सराइकेला सीट के लिए सबसे कम सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण के लिए कुल 6,066 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं और 1662 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा है।
07 Dec, 19 : 04:02 PM
झारखंड विस चुनाव: दूसरे चरण में 20 में से 18 सीट पर मतदान सम्पन्न
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों में से 18 पर मतदान शनिवार दोपहर तीन बजे सम्पन्न हो गया। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार इन 18 सीटों पर 59.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम सीट पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस दौरान सिसई में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की झड़प में बल की ओर से की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। इससे मतदान केन्द्र संख्या 36 पर मतदान बाधित हुआ और यहां पुनर्मतदान कराये जाने की संभावना भी है। संबद्ध विधानसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी की घटना के संबन्ध में जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान हुआ था।
07 Dec, 19 : 02:36 PM
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर शनिवार दोपहर एक बजे तक 45.41 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सिसई में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की झड़प में बल की ओर से की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चैबे ने बताया कि आज दोपहर एक बजे तक कुल 45.41 प्रतिशत मतदान हुआ। सिसई को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक मतदान नक्सल प्रभावित सिसई विधानसभा क्षेत्र में 54.56 प्रतिशत हुआ। दोपहर एक बजे तक बहरागोड़ा में 52.2 प्रतिशत, घाटशिला में 49.9 प्रतिशत, पोटका में 48.0 प्रतिशत, जुगसलाई में 44.10 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 34.9 प्रतिशत, जमशेदपुर पश्चिमी में 33.00 प्रतिशत, सराइकेला में 46.23 प्रतिशत, चाईबासा में 42.04 प्रतिशत, मझगांवा में 51.09 प्रतिशत, जगन्नाथपुर में 46.17 प्रतिशत, मनोहरपुर में 38.51 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 46.41 प्रतिशत, खरसावां में 49.17 प्रतिशत, तमाड़ में 49.31 प्रतिशत, तोरपा में 43.57 प्रतिशत, खूंटी में 45.96 प्रतिशत, मांडर में 49.84 प्रतिशत, सिसई में 54.56 प्रतिशत, सिमडेगा में 45.40 प्रतिशत, कोलेबीरा में 46.00 प्रतिशत मतदान हुआ।
07 Dec, 19 : 02:03 PM
चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरी की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वह 44 वर्ष के थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के रहने वाले सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरि की पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल में बहरागोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बरसोले में मतदान केन्द्र 234 पर तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गिरि को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गिरि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
07 Dec, 19 : 01:27 PM
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान
जमशेदपुर में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उनका मुख्य मुकाबला उनके कैबिनेट साथी रहे सरयू राय से है जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इसके लिए दोषी मानते हुए उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये। इस सीट पर तीसरे प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के गौरव वल्लभ हैं।
07 Dec, 19 : 12:29 PM
झारखंड: सुबह 11 बजे तक 28.51 प्रतिशत मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर शनिवार सुबह 11 बजे तक 28.51 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान नक्सल प्रभावित मझगांवा में 36.73 प्रतिशत हुआ। सुबह 11 बजे तक बहरागोड़ा में 28.5 प्रतिशत, घाटशिला में 26.8 प्रतिशत, पोटका में 27.0 प्रतिशत, जुगसलाई में 27.20 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 21.01 प्रतिशत, जमशेदपुर पश्चिमी में 20.30 प्रतिशत, सराइकेला में 29.12 प्रतिशत, चाईबासा में 32.56 प्रतिशत, मझगांवा में 36.73 प्रतिशत, जगन्नाथपुर में 30.02 प्रतिशत, मनोहरपुर में 30.79 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 31.50 प्रतिशत, खरसांवां में 31.64 प्रतिशत, तमाड़ में 29.35 प्रतिशत, तोरपा में 30.21 प्रतिशत, खूंटी में 28.85 प्रतिशत, मांडर में 31.15 प्रतिशत, सिसई में 32.25 प्रतिशत, सिमडेगा में 26.92 प्रतिशत, कोलेबीरा में 28.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
07 Dec, 19 : 10:36 AM
गुमला में फायरिंग (अपडेट)
गुमला के सिसई विधानसभा सीट के बूथ संख्या 36 को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की खबर है। अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनावों में सुरक्षा मामलों के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया है कि सिसई में सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने बूथ नंबर 36 पर आरपीएफ के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की जिसके बाद हुई झड़प में आरपीएफ की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है, उसके पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि कहीं और से किसी प्रकार की हिंसा की कोई खबर नहीं है।
07 Dec, 19 : 10:23 AM
झारखंड में 9 बजे तक 13.3 फीसदी वोटिंग। 20 सीटों पर राज्य में जारी है मतदान
13.03% voting recorded till 9 am in the second phase of polling in Jharkhand. Voting is underway for 20 seats. #JharkhandAssemblyPollspic.twitter.com/fbNFk53PX2
— ANI (@ANI) December 7, 2019
07 Dec, 19 : 10:22 AM
गुमला जिले में एक पोलिंग बूथ पर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के सरकारी गाड़ी पर फायरिंग, सीआरपीएफ टीम घटना स्थल पर भेजी गई। अभी और जानकारी का इंतजार है: आईटीबीपी
Indo-Tibetan Border Police: Firing reported on a polling booth in Gumla district, Govt vehicle of Block Development Officer, Sisai also fired upon. CRPF team has rushed to the spot. More details awaited. #JharkhandAssemblyPolls
— ANI (@ANI) December 7, 2019
07 Dec, 19 : 08:12 AM
झारखंड: रांची के करीब खूंटी में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए खड़े मतदाता
Jharkhand: People queue up to cast their votes at a polling station in Khunti during the second phase of voting for assembly elections. #JharkhandElection2019pic.twitter.com/hKXiCLgxeI
— ANI (@ANI) December 7, 2019
07 Dec, 19 : 07:27 AM
झारखंड: चाईबासा में पोलिंग बूथ पर दूसरे चरण में वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता...
Jharkhand: People cast their votes at a polling station in Chaibasa as the state undergoes second phase of assembly elections today. #JharkhandElection2019pic.twitter.com/SE7MUSNkGM
— ANI (@ANI) December 7, 2019
07 Dec, 19 : 07:26 AM
दूसरे चरण में भाजपा सभी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा 14 सीटों पर और कांग्रेस छह सीटों पर मैदान में है। आज्सू 12 सीटों पर, झारखंड विकास मोर्चा सभी 20 सीटों पर जबकि बसपा 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाकपा के दो, माकपा के एक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के भी छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।