लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election 2024: झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, बरहेट से हेमंत सोरेन देंगे टक्कर

By भाषा | Updated: October 23, 2024 11:23 IST

Jharkhand Election 2024:  झामुमो ने राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (एसटी) से धनंजय सोरेन, महेशपुर (एसटी) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हुसैन, सारठ से उदय शंकर सिंह, चंदनक्यारी (एससी) से उमाकांत रजक, टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला (एसटी) से रामदास सोरेन और पोटका से संजीव सरदार को चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App

Jharkhand Election 2024:  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले की बरहेट (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं।

उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से यह सीट जीती थी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सोरेन इसी सीट से किस्मत आजमाएंगे। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था। यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से रिक्त हुई थी।

झामुमो की ओर से जारी इस सूची के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला विधानसभा सीट से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा विधानसभा सीट से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह विधानसभा सीट से और बेबी देवी डुमरी विधानसभा सीट से चुनाव चुनाव मैदान में हैं। बसंत सोरेन ने झामुमो का गढ़ माने जाने वाली दुमका सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हराया था। उनके बड़े भाई हेमंत सोरेन ने यह सीट खाली की थी, जिन्होंने दिसंबर 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी और बाद में उन्होंने बरहेट सीट को अपने पास रखने का फैसला किया था।

हेमंत सोरेन ने दुमका में मरांडी के खिलाफ 13,188 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। विधानसभा अध्यक्ष महतो ने जामताड़ा की नाला सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के सत्यानंद झा को 3,520 मतों से हराया था। इससे पहले 2005 और 2014 में भी महतो इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। झामुमो की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से भाजपा के तीन बार विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं। झामुमो ने राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (एसटी) से धनंजय सोरेन, महेशपुर (एसटी) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हुसैन, सारठ से उदय शंकर सिंह, चंदनक्यारी (एससी) से उमाकांत रजक, टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला (एसटी) से रामदास सोरेन और पोटका से संजीव सरदार को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके अलावा, जुगसलाई (एससी) से मंगल कालिंदी, इचागढ़ से सबिता महतो, मंझगांव (एसटी) से निरल पूर्ति, मनोहरपुर (एसटी) से जगत मांझी, खरसावां (एसटी) से दशरथ गगराई, तमाड़ (एसटी) विकास मुंडा, तोरपा (एसटी) से सुदीप गुड़िया, गुमला (एसटी) से भूषण तिर्की, लातेहार (एससी) से बैद्यनाथ राम, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया (एससी) से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से नियाजमुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे, जिसमें कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शेष 11 सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं वामपंथी दल चुनाव लड़ेंगे।

राजद ने मंगलवार को छह सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। विपक्षी दलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी 10, जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई, जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

इन क्षेत्रों में पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है। आगामी चुनावों में कुल 2.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 11.84 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं और 1.13 लाख मतदाताओं में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी), तृतीय लिंग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतहवाई यात्रियों की परेशानियों का जिम्मेदार कौन?