लाइव न्यूज़ :

झारखंड: लातेहार में सात लड़कियों समेत आठ की तालाब में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:23 IST

Open in App

लातेहार, 18 सितंबर झारखंड के लातेहार जिले में ‘करमा पूजा’ के बाद डाली को विसर्जित करने गईं सात लड़कियों समेत आठ लोगों की दो स्थानों पर डूबने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि ये घटनाएं जिले में शेरेगाड़ा के बुकरू गांव और शिबला पंचायत के तहत आने वाले एक अन्य गांव में उस वक्त हुई जब वे करमा पूजा के बाद इस पेड़ की डाली विसर्जित करने एक तालाब गई थी।

इमरान ने बताया कि जिले के उप विकास आयुक्त शेखर वर्मा को बुकरू में 12 से 20 वर्ष की आयु की सात लड़कियों के डूबने की जांच करने को कहा गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।

उन्होने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लातेहार जिले के शेरेगाड़ा गांव में करम डाली (करमा पेड़ की डालियां) विसर्जन के दौरान 7 बच्चियों की डूबने से हुई मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।’’

पलामू क्षेत्र के आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कहा कि यह घटना करम डाली को विसर्जित करने के दौरान हुई और एक दूसरे को बचाने की कोशिश के दौरान डूबी लड़कियों के शव लातेहार जिला अस्पताल भेजे गये हैं।

अधिकारियों के मुताबिक 10 लड़कियों का समूह करम डाली का विर्सजन करने तालाब में गया था, जब उनमें से दो डूबने लगी तो उन्हें बचाने की कोशिश में सात अन्य डूब गईं, जबकि तीन अन्य लड़कियों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बालूमाथ एचएचसी ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया।’’

मृतकों में तीन बहनें भी शामिल हैं जिनकी पहचान रेखा कुमारी (18), रीना कुमारी (16) और लक्ष्मी कुमारी (12) के तौर पर की गई हैं।

अन्य की पहचान, सुषमा कुमारी (12), पिंकी कुमारी (18), सुनिता कुमारी (20), बसंती कुमारी (12), सूरज (10) के तौर पर की गई।

इसबीच, बुकरू में आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ-चतरा रोड-राष्ट्रीय राजमार्ग 98 अवरूद्ध कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि खुदाई के लिए तालाब को चौड़ा किये जाने के कारण यह घटना हुई।

एक अधिकारी द्वारा सातों लड़कियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने के बाद शाम में सड़क यातायात सुचारू हो सका।

करमा झारखंड का एक मुख्य त्योहार है जिसके तहत प्रकृति की पूजा की जाती है और इसे आदिवासियों द्वारा पूरे उत्साह से मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos