लाइव न्यूज़ :

झारखंड : कोयला सचिव ने अधिकारियों को पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:13 IST

Open in App

धनबाद, 28 जनवरी कोयला सचिव अनिल जैन ने बृहस्पतिवार को झरिया में पुनर्वास परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया ।

ताजा सर्वेक्षण के अनुसार झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के तहत झरिया में अग्नि एवं धंसाव वाले 595 स्थानों में रहने वाले 32,000 वैध भूमि मालिकों सहित 1.04 लाख परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना है।

झारखंड में देश के सबसे बड़े कोयला क्षेत्र के नीचे लंबे समय से भूमिगत आग जल रही है।

कोयला सचिव ने लोदना क्षेत्र में जिनागोरा कोयला परियोजना का दौरा किया और वहां रहने वाले निवासियों की स्थिति का आकलन किया।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह, धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह कोयला सचिव के साथ थे।

जैन अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विस्थापित परिवारों के पुनर्वास स्थल का भी दौरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?