Jharkhand Chunav 2024: जेल में बंद बालू माफिया सुभाष यादव को टिकट?, झारखंड में 6 सीटों पर ही राजद को करना पड़ा संतोष

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2024 15:27 IST2024-10-23T14:48:37+5:302024-10-23T15:27:05+5:30

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: राजद ने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को टिकट दिया है।

Jharkhand Chunav 2024 Ticket jailed sand mafia Subhash Yadav RJD had content with only 6 seats see list | Jharkhand Chunav 2024: जेल में बंद बालू माफिया सुभाष यादव को टिकट?, झारखंड में 6 सीटों पर ही राजद को करना पड़ा संतोष

file photo

HighlightsJharkhand Chunav 2024: राजद ने सीट शेयरिंग को लेकर शुरू से ही हंगामा खड़ा कर रखा था।Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग हो गई है।Jharkhand Chunav 2024: आखिरकार राजद को 6 सीटों पर समझौता करना पड़ा। 

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सीट बंटवारे को लेकर रूठने-मनाने के तमाम ड्रामे के बाद राजद को इंडिया गठबंधन में मात्र 6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि राजद अपनी ताकत दिखाते हुए 20 से 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का दंभ भर रही थी। लेकिन झारखंड में राजद की हैसियत को सियासी थर्मामीटर से नाप चुके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज्यादा तवज्जो देने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे थे। तेजस्वी यादव के बार-बार हाजरी लगाने के बाद हेमंत सोरेन ने चार सीट से बढ़ाकर 6 सीटों पर अपनी सहमति दी। आखिरकार राजद को 6 सीटों पर समझौता करना पड़ा। 

पार्टी ने इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें कोडरमा सीट पर जेल में बंद बालू माफिया सुभाष यादव को टिकट दिया गया है। सुभाष यादव को ईडी ने बिहार में अवैध बालू खनन का किंगपिन बताया है और वह पिछले कई महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। सुभाष यादव को लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है।

मूल रूप से पटना जिले के मनेर निवासी सुभाष यादव ने काफी पहले से कोडरमा से चुनाव लड़ने का मन बना रखा था। इसके लिए झारखंड के मतदाता सूची में अपना नाम भी जुड़वा रखा था। सुभाष यादव पहले भी राजद के टिकट पर चतरा लोकसभा सीट से और कोडरमा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक चुके हैं।

इसके साथ ही राजद ने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को टिकट दिया है। बता दें कि राजद ने झारखंड में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर शुरू से ही हंगामा खड़ा कर रखा था।

चार दिन पहले हेमंत सोरेन ने ऐलान किया था कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग हो गई है। हेमंत सोरेन ने राजद और वामपंथी दलों के लिए 11 सीट छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा मीडिया के सामने आये और इस सीट शेयरिंग को खारिज कर दिया। मनोज कुमार झा ने कहा कि राजद अपने दम पर झारखंड की 20 सीटों पर भाजपा को हराने की क्षमता रखती है।

मनोज झा ने ये भी आरोप लगाया था कि झामुमो ने राजद की इज्जत नहीं की और सिर्फ 3-4 सीट देने की बात कही। आखिरकार मंगलवार की शाम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है। झारखंड फिर से हेमंत सोरेन को ही मुख्यमंत्री बनायेगी। तेजस्वी ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य है कि भाजपा को हराया जाये।

Web Title: Jharkhand Chunav 2024 Ticket jailed sand mafia Subhash Yadav RJD had content with only 6 seats see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे