लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Budget 2022-23: झारखंड में 100 यूनिट बिजली हर महीने प्रति परिवार मिलेगी मुफ्त, गरीबों के लिए बनेंगे 35 हजार नए आवास

By आजाद खान | Updated: March 4, 2022 08:52 IST

Jharkhand Budget 2022-23: इस योजना के उर्जा क्षेत्र के लिए आगामी बजट में 4854.94 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन की सरकार ने गुरुवार को बजट पेश किया है।इस बजट में कई कई घोषणाएं हुई है।सरकार ने प्रति माह 100 यूनिट बिजली मुफ्त दिये जाने की योजना भी बनाई है।

Jharkhand Budget 2022-23:झारखंड की जनता के लिए सरकार जल्दी ही बड़ी राहत देने वाली है। सरकार ने आगामी वित्त वर्ष में चुनाव के समय किये गये अपने वादे को पूरा करने जा रही है। इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने प्रत्येक परिवार के लिए प्रति माह 100 यूनिट बिजली मुफ्त दिये जाने की योजना बनाई है। ऐसा इसलिए सरकार ने किया ताकि आम जनता पर बिजली के बिल का बोझ कम हो जाए। सरकार के इस योजना से उन लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा जिनकी महीने की बिजली की खपत 100 यूनिट या उससे कम की हो। इस बात की जानकारी झारखंड के वित्त मंत्री ने दी है।

क्या कहा झारखंड के वित्त मंत्री ने

इस पर बोलते हुए झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने रांची में यह घोषणा की है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिजली के बिल का बोझ कम करने के लिए प्रत्येक परिवार के लिए प्रति माह 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की राज्य सरकार ने योजना बनाई है। उनके मुताबिक, इस योजना के लिए और उर्जा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत करने के लिए उर्जा क्षेत्र के लिए आगामी बजट में 4854.94 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

बजट के बाद वित्त मंत्री ने कही यह बात

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने गुरूवार को आम बजट पेश करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य ने बजट में कर राजस्व से कुल 24850 करोड़ रुपए है और गैर कर राजस्व से 13762.84 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। 

बजट में कई और घोषणाएं हुई

हेमंत सोरेन की सरकार ने गुरुवार को पेश हुए बजट में कई घोषणाएं की है। इन घोषणाओं में गरीबों के लिए 35 हजार नए आवास बनाने की बात से लेकर 64 लाख गरीब परिवारों को हर माह एक रुपए में एक किलो दाल देने की बात कही है। 

टॅग्स :झारखंडबजटहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस