लाइव न्यूज़ :

झारखंड बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सरयू राय समेत बीस नेताओं को छह वर्ष के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

By भाषा | Updated: December 10, 2019 05:26 IST

झारखंडः सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तथा उनके खिलाफ वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

Open in App

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्यों के लिए सोमवार को सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय समेत बीस प्रदेश नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। सोमवार रात जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल एवं अमित यादव को पार्टी के निर्णयों के खिलाफ काम करने के लिए प्राथमिक सदस्यता छह वर्षों के लिये समाप्त कर दी है।

इसके अलावा पार्टी के संविधान विरोधी कार्यों के लिये जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डी डी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, हजारीबाग एवम् रामगढ़ से सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक तथा त्रिभुवन प्रसाद की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह वर्षों के लिये समाप्त कर दी है।

सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तथा उनके खिलाफ वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण