झारखंड विधानसभा चुनाव: PM मोदी ने कहा-कांग्रेस के कृत्य साबित करते हैं कि संसद में लिए गए सभी फैसले सही

By स्वाति सिंह | Published: December 15, 2019 03:19 PM2019-12-15T15:19:59+5:302019-12-15T15:19:59+5:30

पीएम मोदी ने कहा 'झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास झारखंड को विकसित करने का कोई रोडमैप या इच्छा नहीं है 2014 से पहले यहां जो मुख्यमंत्री थे, वो 30-35 हज़ार घरों के निर्माण का दावा करते थे और उसको ही बहुत बड़ी उपलब्धि बताते थे। अब हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश के हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो।'

Jharkhand Assembly Elections: PM Modi over CAA saying that Congress' acts prove that all decisions taken in Parliament are right | झारखंड विधानसभा चुनाव: PM मोदी ने कहा-कांग्रेस के कृत्य साबित करते हैं कि संसद में लिए गए सभी फैसले सही

पीएम मोदी ने आगे कहा 'पहले सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह जाते थे

Highlights नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड के दुमका पहुंचे।यहां उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार किया

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड के दुमका पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मैं सेवक हूं और झारखंड के लोगों के सामने भाजपा की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देने आया हूं। इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कि कांग्रेस के कृत्य साबित करते हैं कि संसद में लिए गए सभी निर्णय सही हैं। उन्होंने कहा 'पूर्वोत्तर के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया है और अब वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा 'झारखंड के लोगों के लिए अपने आदिवासी भाइयों-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए, भाजपा के ये प्रयास हमारी नीयत औऱ हमारे सेवाभाव के सबूत हैं। यही सेवाभाव, आपके जल, जंगल और जमीन के अधिकार को सुरक्षित करने की गारंटी देता है। 2014 से पहले यहां जो मुख्यमंत्री थे, वो 30-35 हज़ार घरों के निर्माण का दावा करते थे और उसको ही बहुत बड़ी उपलब्धि बताते थे। अब हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश के हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो।'

पीएम मोदी ने आगे कहा 'पहले सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह जाते थे क्योंकि सरकार और जनता के बीच बहुत बड़ी खाई थी। ये खाई राजनीति की थी, अफसरशाही की थी, भ्रष्टाचार की थी, असंवेदनशीलता की थी। आपका ये सेवक इस खाई को पाटने में निरंतर जुटा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है।ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए। भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देती है।'

इस दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड प्रभारी ओम माथुर, उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धान सिंह रावत के अलावा नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी रहे। इनमें दुमका, जामा, शिकारीपाड़ा, जरमुंडी, जामताड़ा, नाला, महेशपुर, पोड़ैयाहाट एवं सारठ हैं। 

Web Title: Jharkhand Assembly Elections: PM Modi over CAA saying that Congress' acts prove that all decisions taken in Parliament are right

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे