झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पहुंचे कोडरमा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2024 15:10 IST2024-11-10T15:10:05+5:302024-11-10T15:10:05+5:30

दरअसल, लालू प्रसाद यादव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से चुनाव प्रचार करने के लिए जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण वह वापस से 10 सर्कुलर राबड़ी आवास लौट गए। जिसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपने वाहन से सड़क मार्ग से कोडरमा जाएंगे। 

Jharkhand assembly elections 2024 RJD chief Lalu Prasad Yadav entered the field to campaign, reached Koderma | झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पहुंचे कोडरमा

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतरे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पहुंचे कोडरमा

पटना: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में कोडरमा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए रविवार को राजद प्रमुख लालू यादव रवाना हुए। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण उन्हें सड़क मार्ग से कोडरमा जाना पड़ा। दरअसल, लालू प्रसाद यादव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से चुनाव प्रचार करने के लिए जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण वह वापस से 10 सर्कुलर राबड़ी आवास लौट गए। जिसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपने वाहन से सड़क मार्ग से कोडरमा जाएंगे। 

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कोडरमा विधानसभा सीट से लालू यादव के करीबी  सुभाष यादव चुनावी मैदान में हैं। सुभाष यादव के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने लालू यादव कोडरमा गए। सुभाष यादव फिलहाल जेल से पैरोल पर बाहर निकाले हैं। जेल से निकलने के बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। 

हालांकि, इस बात का कयास लगाए जाने लगा था कि सुभाष यादव का नामांकन को रद्द किया जा सकता है। लेकिन उनका नामांकन रद्द नहीं हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार करने की अनुमति भी दे दी। ऐसे में लालू प्रसाद यादव सुभाष यादव के लिए ही कोडरमा में चुनाव प्रचार करने के लिए गए। उल्लेखनीय है कि झामुमो, कांग्रेस और वामदलों के साथ झारखंड में चुनाव लड़ रहे राजद को छह विधानसभा सीटों पर संतोष करना पड़ा है। 

इन विधानसभा सीटों में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, विश्रामपुर व हुसैनाबाद सीट राजद की झोली में आए हैं। इसमें देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, कोडरमा से सुभाष यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह व हुसैनाबाद सीट से संजय कुमार सिंह यादव को राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था। 

इनमें कोडरमा से सुभाष यादव, हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, छतरपुर से विजय कुमार राम, बरकट्ठा से खालीद खलील, देवघर से सुरेश पासवान व गोड्डा से संजय प्रसाद यादव चुनाव लड़े थे। इन सात सीटों में राजद को केवल चतरा में जीत मिली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। 

झारखंड में 24 जिलों में कुल 81 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और नौ अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा 2014 में जीती गई 37 सीटों से 25 सीटें कम हो गई थी। 

झारखंड में पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Web Title: Jharkhand assembly elections 2024 RJD chief Lalu Prasad Yadav entered the field to campaign, reached Koderma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे