लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा की खुली चुनौती, कहा- मैं कोई गाजर-मूली नहीं जो कोई भी उखाड़ देगा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2023 19:39 IST

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैंने समता पार्टी से लेकर जनता दल यूनाइटेड के लिए अपना बहुत कुछ गंवाया है। अब ये पार्टी बर्बाद हो रही है तो मैं खामोश नहीं बैठूंगा।

Open in App
ठळक मुद्दे कुशवाहा ने पूछा- राजद से क्या डील हुई, नीतीश कुमार बताएंउन्होंने कहा- पार्टी बर्बाद हो रही है तो मैं खामोश नहीं बैठूंगाजेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कुशवाह को पार्टी छोड़कर जाने के लिए कहा था

पटना: बिहार में बगावत पर उतरे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने सोमवार को मीडिया के सामने कहा कि मैं कोई गाजर-मूली नहीं जो कोई भी उखाड़ कर फेंक देगा। कुशवाहा ने कहा कि मैंने समता पार्टी से लेकर जनता दल यूनाइटेड के लिए अपना बहुत कुछ गंवाया है। अब ये पार्टी बर्बाद हो रही है तो मैं खामोश नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को वक्त गंवाये बगैर पार्टी की बैठक बुलानी चाहिये और उसमें ये बताना चाहिये कि राजद से उनकी क्या डील हुई है?

उन्होंने बक्सर में कहा कि समता पार्टी के कार्यकर्ता जो दिन-रात मेहनत कर जदयू को आगे बढ़ाने की कवायद की है। जिस समाज के लोग जदयू को अपना पार्टी समझ रहे हैं। उनका क्या होगा? दरअसल, आज ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोला था। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी छोड़ कर चले जाना चाहिये। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के निर्देश पर ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया है। 

उपेंद्र कुशवाहा से जब मीडिया ने पूछा कि उन्हें पार्टी से निकाला जा सकता है तो उन्होंने कहा कि मैं गाजर मूली नहीं जिसे जब जो चाहे उखाड़ देगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अगर सत्ता में पहुंचे हैं तो उसमें राजद के लोगों को योगदान नहीं है। इसके लिए समता पार्टी से लेकर जदयू तक ढ़ेर सारे लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। ऐसे तमाम लोगों को किनारा कर दिया गया है। राजद के साथ जाने के बाद पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है। राजद के लोग लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की डील हुई है। ऐसे में जिन लोगों ने नीतीश को सत्ता तक पहुंचाया उनके मन में कई सवाल है कि क्या डील हुई है? नीतीश कुमार को तत्काल उस डील की जानकारी देनी चाहिये। 

कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने एक सामाजिक संगठन के बैनर तले जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का फैसला लिया है। 2 फरवरी को बिहार के हर जिले में ये कार्यक्रम होगा। पत्रकारों ने जब पूछा कि पार्टी ने कहा कि दूसरे संगठन से कार्यक्रम करने पर कार्रवाई होगी तो कुशवाहा ने कहा कि अगर जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी तो इसे बिहार के लोग देखेंगे। 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के जगदेव प्रसाद जयंती के जवाब में जदयू ने भी जयंती समारोह मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वे अब भी नीतीश कुमार से आग्रह कर रहे हैं कि वे पार्टी की बैठक बुलायें। उसमें इस बात पर चर्चा हो कि पार्टी कैसे कमजोर हो रही है। मैं वहां सारी बातें तथ्यों के साथ बताने को तैयार हूं। मैं बताऊंगा कि कैसे पार्टी के नेता-कार्यकर्ता पीड़ा में हैं।  

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?