लाइव न्यूज़ :

जदयू सांसद ने कहा, 'नीतीश कुमार बने इंडिया गठबंधन के संयोजक', नीतीश ने कहा था, 'मुझे पद का मोह नहीं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2023 14:40 IST

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में सियासी बाजीगरी अपने चरम पर दिखाई दे रही है। दरअसल असली पेंच फंसा है इंडिया गठबंधन के संयोजक पद को लेकर।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में सियासी बाजीगरी अपने चरम पर दिखाई दे रही हैइंडिया गठबंधन में असली पेंच फंसा है संयोजक पद को लेकर, जिसके लिए हो रही है बयानबाजीजदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा, नीतीश सबसे योग्य हैं, नीतीश ने कहा था कि उन्हें पद का लालच नहीं है

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में सियासी बाजीगरी अपने चरम पर दिखाई दे रही है। पांच में तीन राज्यों में बार के बाद कांग्रेस बैकफुट पर चल रही है, वहीं गठबंधन के अन्य सदस्य आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल पेंच फंसा है इंडिया गठबंधन के संयोजक पद को लेकर।

बिहार में सत्ता की अगुवाई कर रही जनता दल (यूनाइटेड) के नेता रामनाथ ठाकुर ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार का नाम उछालते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री इंडिया ब्लॉक के संयोजक पद के सबसे सटीक रहेंगे। इसलिए सभी पार्टियों को मिलकर उन्हें इस पद पर बैठाना चाहिए।

जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी छवि ऐसी बनाई है, जो उन्हें विपक्षी समूह के संयोजक बनने के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है।

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई के बात करते हुए कहा, ''नीतीश कुमार ने बिहार में अपनी जो छवि बनाई है, अगर वह इंडिया गठबंधन के भी नेता बनें तो सबके लिए अच्छा होगा।''

वहीं सांसद ठाकुर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिव सेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि गठबंधन की किसी भी बैठक में ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। उन्होंने कहा, "अगर इंडिया ब्लॉक की बैठक में ऐसी कोई मांग की जाती है तो हम इस पर चर्चा करेंगे। नीतीश कुमार जी एक बड़े नेता हैं, इंडिया ब्लॉक को उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता है।"

वहीं उद्धव ठाकरे का नाम को इंडिया गठबंधन के संयोजक पद के संदर्भ में पूछे जाने पर राउत ने कहा, ''उद्धव जी एक ऐसा चेहरा हैं, जो देश को स्वीकार्य है। मैं इस पद या उस पद के लिए नहीं कहूंगा, लेकिन वो एक कट्टर हिंदूवादी हैं और फिर भी उदार हैं। वह सभी को साथ लेकर चल सकते हैं।"

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि आज पटना में पत्रकारों से बात करते हुए खुद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है और वो इंडिया गठबंधन में किसी पद के रेस में नहीं शामिल हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूकांग्रेसशिव सेनासंजय राउतउद्धव ठाकरेबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ