लाइव न्यूज़ :

JDU विधायक ने क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों के काम मांगने पर कहा- जिसने तुम्हें पैदा किया है उससे रोजगार क्यों नहीं मांगते?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2020 20:39 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बाहर से आए मजदूरों का रोज हालचाल ले रहे हैं तो दूसरी ओर शेखपुरा से जदयू विधायक के बिगड़े बोल वायरल होने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के विधायक के बिगड़े बोल ने नीतीश कुमार सरकार की फजीहत करा दी है। जदयू विधायक के बिगड़े बोल वायरल होने लगे हैं।

पटना: बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के विधायक के बिगड़े बोल ने नीतीश कुमार सरकार की फजीहत करा दी है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बाहर से आए मजदूरों का रोज हालचाल ले रहे हैं तो दूसरी ओर शेखपुरा से जदयू विधायक के बिगड़े बोल वायरल होने लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब विधायक ही नही जदयू की भी किरकिरी होने लगी है। विपक्ष ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया है।

वहीं, क्वारंटीन सेंटर में रखे गये एक मजदूर को बाप से नौकरी मांगने की सलाह देने के मामले में घिरे जदयू के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सफाई दी है। विधायक ने कहा है कि उन्होंने अपने भतीजे से पारिवारिक संबंधों के कारण बातचीत की थी। मीडिया ने उसे गलत मोड़ दे दिया है, जदयू विधायक ने कहा है कि वे अपने क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर का दौरा कर रहे थे। इस दौरान एक सेंटर पर उनकी मुलाकात अपने गांव के पिंटू नामक युवक से हुई, विधायक ने कहा कि पिंटू के पूरे परिवार से उनका संबंध है और वो रिश्ते में उनका भतीजा लगता है। भतीजे ने उनसे कहा कि काम चाहिये तो उन्होंने पारिवारिक रिश्ते के कारण उससे कहा कि बाबू जी से जाकर काम मांगो। मीडिया ने इस पारिवारिक वार्तालाप को सनसनीखेज बनाकर पेश कर दिया है।

दरअसल, विधायक शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के चांदी गांव में बने क्वारंटीन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों का हालचाल लेने गए थे। शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी से जब मजदूरों ने रोजगार मांगी तो विधायक ने आपा खो दिया और मजदूरों को फटकारते हुए कहा.. जिसने तुम्हे पैदा किया है उससे रोजगार क्यों नही मांगते? इसके बाद क्वारंटीन सेंटर के प्रवासी मजदूर आगबबूला हो गए और विधायक को खूब खरीखोटी सुनाई।

मजदूरों ने कहा कि पिछले दस वर्षों से आप शेखपुरा के विधायक हैं, आपने अगर क्षेत्र के लिए कुछ काम किया होता तो हम मजदूरों का यह बुरा हाल नही होता। विधायक के साथ जदयू के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार भी थे, उन्हें भी मजदूरों ने खूब खरीखोटी सुनाई। मजदूरों का गुस्सा देख विधयक रणधीर कुमार सोनी ने अपनी टीम के साथ हटने में ही अपनी भलाई समझी। 

इसके बाद विपक्ष ने विधायक को आडे हांथ लिया है. नेताओं ने कहा कि विधयक ने मजदूरों द्वारा रोजगार मांगे जाने पर जिस तरह का अमर्यादित जवाब दिया वह किसी भी मायने में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। वहीं, बिहार कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार को अपने विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाने की बात कही गई है। 

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे