लाइव न्यूज़ :

JDU विधायक ने BJP नेता से कहा-ज्यादा बोलोगे तो अभी बीस गोली मारकर फेंक देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2018 17:28 IST

फेसबुक पोस्ट पर भाजपा नेता ने लिखा कि कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपनी छह गाड़ियों और गुर्गों के साथ उनकी गाड़ी को घेर लिया और नीचे उतरने को कहा। जैसे ही वे नीचे उतरे। जदयू विधायक उन्हें गाली देने लगे।

Open in App

बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सरकार की सहयोगी पार्टी बीजेपी के एक नेता को उड़ा देने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा के नेता व पूर्व मुखिया शिव कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने उन्हें गोलियों से छलनी करने की धमकी दी है। 

उन्होंने इसका वीडियो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। भाजपा नेता ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया है। उन्होंने जदयू विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

फेसबुक पोस्ट पर भाजपा नेता ने लिखा कि कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपनी छह गाड़ियों और गुर्गों के साथ उनकी गाड़ी को घेर लिया और नीचे उतरने को कहा। जैसे ही वे नीचे उतरे। जदयू विधायक उन्हें गाली देने लगे। ऐसा करने से रोकने पर विधायक ने कहा कि ज्यादा बोलोगे तो अभी बीस गोली मारकर फेंक देंगे। 

घटना से डरे भाजपा नेता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में उचकागांव थाने में विधायक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

वहीं, धमकी के बाबत भाजपा नेता और उनके परिजन दहशत में आ गये हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। उल्लेखनीय है कि शिव कुमार उपाध्याय भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य हैं। वहीं, पप्पू पांडेय कुचायकोट विधानसभा से जदयू के विधायक है। वे बिहार के बाहुबली सतीश पांडेय के भाई भी हैं।

बताया जाता है कि कुचायकोट थाने के शिवराजपुर के शिव कुमार उपाध्याय की पंचायत के एक टोले के रास्ता इनकी जमीन से होकर गुजरता था। टोले के लोग विधायक पप्पू पांडेय के पास पहुंच कर सडक बनाने की अपील की, तो पप्पू पांडेय ने उनसे कह दिया कि मेरे रिश्तेदार शिव कुमार उपाध्याय हैं। आप उनकी जमीन से रास्ता भरवा लें। गांव के लोग यह बात कहते हुए मिट्टी भरने लगे। 

इसका विरोध करने के दौरान भाजपा नेता एवं उनके भाई ने विधायक को चुनौती देते हुए गाली-गलौज दी थी, जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। 

वहीं, जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। शिव कुमार उपाध्याय के परिवार से पिछले 18 वर्ष से संबंध हैं। मैं उन्हें कभी धमकी नहीं दे सकता हूं। वहीं, गाली-गलौज दिये जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बेवजह विवाद पैदा किया जा रहा है।

टॅग्स :जेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ