लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर के संगठन के काम से जदयू का कोई वास्ता नहीं :नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: June 8, 2019 21:04 IST

पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में अपनी पार्टी के आगामी पांच जुलाई तक चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर पर नीतीश ने कहा कि उनके संगठन (आईपैक) के काम से जदयू का कोई मतलब और संबंध नहीं ।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा कि इसकी चर्चा मीडिया में सार्वजनिक रूप ने नहीं की जा सकती है।नीतीश ने कहा कि प्रशांत किशोर कल पटना में आयोजित होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की संस्था इंडियन पॉलीटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करने को लेकर शनिवार को कहा कि उनके संगठन के काम से जदयू का कोई वास्ता नहीं ।

पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में अपनी पार्टी के आगामी पांच जुलाई तक चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर पर नीतीश ने कहा कि उनके संगठन (आईपैक) के काम से जदयू का कोई मतलब और संबंध नहीं । उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को पार्टी ने एक जिम्मेदारी सौंपी थी और पार्टी के काम में कोई दिक्कत नहीं है तथा उनके संगठन के इस निर्णय से जदयू का कोई सरोकार नहीं ।

नीतीश ने कहा कि प्रशांत किशोर कल पटना में आयोजित होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने आएंगे और इस बारे में वे स्वयं स्पष्ट कर देंगे कि उनकी इच्छा क्या है।

यह पूछे जाने पर कि प्रशांत किशोर के इस निर्णय पर जदयू द्वारा उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, नीतीश ने कहा कि इसकी चर्चा मीडिया में सार्वजनिक रूप ने नहीं की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोर विरोधी ममता बनर्जी के लिए प्रशांत किशोर के काम करने को लेकर भाजपा की ओर से आपत्ति जताए जाने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है । प्रशांत किशोर ने गुरुवार को ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने उनके साथ काम के लिए हामी भरी थी। 

टॅग्स :नीतीश कुमारप्रशांत किशोरममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब