लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: JDS विधायक की अजब करतूत, कॉलेज प्रिंसिपल को मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 12:05 IST

कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रिंसिपल को JDS विधायक द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग विधायक के व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक में JDS के एक विधायक द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मांड्या से जेडीएस विधायक एम श्रीनिवास कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान नलवाड़ी कृष्णराजा वाडियार कॉलेज में बने कंप्यूटर लैब को लेकर कुछ बातों का प्रधानाचार्य स्पष्ट जवाब नहीं दे सके थे। इसके बाद एम श्रीनिवास ने उन्हें वहां खड़े सभी लोगों के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया।

घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। साथ ही प्रिंसिपल के साथ इस तरह के व्यवार को लेकर लोग विधायक के प्रति नाराजगी भी जता रहे हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि पुनर्निर्मित आईटीआई कॉलेज के उद्घाटन के दौरान प्रयोगशाला में काम के बारे में प्राचार्य नागानंद द्वारा जानकारी नहीं देने पर श्रीनिवास भड़क गए थे।

वायरल वीडियो में नजर आता है कि विधायक ने प्रिंसिपल को पहले डांटा और फिर थप्पड़ मारा। इस दौरान एक महिला समेत कुछ कर्मचारी और विधायक के अपने सहयोगी भी मौजूद थे। विधायक दो बार प्रिंसिपल को थप्पड़ मारते नजर आते हैं।

इस बीच शासकीय कर्मचारी संघ मांड्या जिले के अध्यक्ष शंभू गौड़ा ने मंगलवार को कहा कि मामला जिला आयुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा। गौड़ा ने प्रिसिंपल नागानंद से भी मुलाकात की और घटना का विवरण लिया है। साथ ही उन्हें पूरा समर्थन देने का भी आश्वासन दिया है।

टॅग्स :कर्नाटकजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत