लाइव न्यूज़ :

जयंत चौधरी का योगी आदित्यनाथ पर हमला, ट्वीट करके बोले- 'भाजपा सरकार किसान विरोधी है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2022 14:17 IST

यूपी इलेक्शन में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करके भाजपा को चुनौती दे रहे जयंत चौधरी ने योगी सरकार को लखीमपुर खीरी हिंसा के संबंध में कोर्ट में की गई हल्की पैरवी के लिए जमकर लताड़ लगाई और कहा कि योगी आदित्यनाथ की मौजूदा भाजपा सरकार भाजपा किसान विरोधी है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को बेल दे दी पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा में 8 लोग मारे गये थेपुलिस ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को इस कांड का मास्टरमाइंड बताया है

नोएडा: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसान विरोधी बताते हुए जमकर खिंचाई की।

यूपी इलेक्शन में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करके भाजपा को चुनौती दे रहे जयंत चौधरी ने योगी सरकार को लखीमपुर खीरी हिंसा के संबंध में कोर्ट में की गई हल्की पैरवी के लिए जमकर लताड़ लगाई और कहा कि योगी आदित्यनाथ की मौजूदा भाजपा सरकार भाजपा किसान विरोधी है।

इसके साथ ही रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर यूपी सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं गई, जिसमें हाईकोर्ट ने लखमपुर खीरी किसान हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी।

दरअसल जयंत चौधरी की यह टिप्पणी उस घटनाक्रम के बाद आयी है, जिसमें विधानसभा चुनाव के वोटिंग से एक दिन पहले लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

जयंत चौधरकी ने ट्वीट करते हुए कहा, "योगी जी को बताना चाहिए, वो आशीष मिश्रा टेनी के बेल होने से इतने प्रसन्न क्यों हुए? उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका क्यों प्रस्तुत नहीं करी? बात साफ़ है: भाजपा सरकार = किसान विरोधी!!"

मालूम हो कि बीते 10 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में चार महीन जेल में बिताने के बाद जमानत दे दी थी। किसान आंदोलन के दौरान पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में कथित तौर पर मुख्य आरोपी देश के गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को बनाया गया है, जो उस दिन अपनी थार जीप से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम को रिसीव करने के लिए अपने घर से निकले थे और रास्ते में केशव प्रसाद मौर्य का विरोध कर रहे किसानों पर कथित तौर पर जीप चढ़ा दी थी।

जीप के नीचे आने से चार किसानों की मौत हो गई थी। वहीं उसके बाद नाराज किसानों ने जीप के ड्राइवर समेत दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं इस हिंसा की चपेट में आने से एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022जयंत चौधरीनॉएडालखीमपुर खीरी हिंसाAllahabad High Courtसुप्रीम कोर्टकिसान आंदोलनयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?