लाइव न्यूज़ :

जयललिता को दूसरी बरसी पर किया गया याद, तमिलनाडु के सीएम और डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 5, 2018 16:14 IST

तमिलनाडुकी पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का पांच दिसंबर, 2016 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें मरीना बीच पर दफनाया गया था।

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को बुधवार को उनकी दूसरी बरसी पर याद किया गया। अन्नाद्रमुक के प्रमुख नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी समेत पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सत्तारूढ़ दल ने 20 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव तथा अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का संकल्प लिया और कहा कि वह उस जीत को अपनी दिवंगत नेता को समर्पित करेगा।

मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्नाद्रमुक के 18 विधायकों को अयोग्य ठहराने के अध्यक्ष पी धनपाल के फैसले को बरकरार रखा था जिसके चलते वहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी। जबकि दो सीटें वहां के प्रतिनिधियों के निधन के चलते खाली हुई थी। 

जयललिता का पांच दिसंबर, 2016 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें मरीना बीच पर दफनाया गया था।

पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी ने अन्ना सलाई से मरीना बीच तक मौन मार्च किया। उनके साथ मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य, सांसद और विधायक भी मार्च में शामिल हुए। सभी ने काले रंग के वस्त्र पहन रखे थे।

पलानीस्वामी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जबकि पनीरसेल्वम उप मुख्यमंत्री हैं।

पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी समेत अन्य ने जयललिता स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत ‘अम्मा’ को याद किया। इस दौरान कई की आंखे भर आईं।

बाद में पनीरसेल्वम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया। 

टॅग्स :जयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतजयललिता की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के लिए शशिकला जिम्मेदार, जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा

भारतAIADMK के अंतरिम महासचिव बने ई पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकाला गया, दी कोर्ट में जाने की धमकी

भारतजयललिता की मौत पर संदेह जताने वाले ओ पनीरसेल्वम जांच आयोग के सामने पलटे, बोले- 'अम्मा की सामान्य मृत्यु पर कोई शक नहीं है'

बॉलीवुड चुस्कीकंगना रनौत की 'थलाइवी' से AIADMK नाराज, जयललिता और एमजीआर के कुछ दृश्यों को हटाने की माँग

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण