लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी के कैंप में जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:18 IST

Open in App

बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) कैम्प में एक जवान ने फांसी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कटिहार स्थित आईटीबीपी की 48 वीं वाहिनी के उक्त कैंप के डिप्टी कमांडेंट (एसएमओ) डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को बताया कि मृतक सिपाही का नाम प्रवीन कुमार परिडा (24) है और वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उन्होंने जवान के पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में आत्महत्या करने की आशंका जताते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक जवान अविवाहित था और 2017 में आईटीबीपी की सेवा में आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद ओडिशा के कटक जिले स्थित पैतृक निवास भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: RS पुरा सीमा पर ड्रोन से गिराई गई 4 KG से ज्यादा की हेरोइन, सुरक्षा बलों ने की जब्त

भारतJammu-Kashmir: आखिर क्या है एलओसी? जिसका उल्लंघन बार-बार कर रहा पाकिस्तान

ज़रा हटकेVIDEO: नशे में धुत महिला ने ITBP जवानों को दी धमकी, देखें वायरल वीडियो

भारतUttarakhand Avalanche: 4 की मौत, 50 को बचाया और 5 मजदूर अभी भी लापता, बीआरओ ने तेज किया अभियान

भारतIndia-Pak Flag Meet: आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगी ‘फ्लैग मीटिंग’, LOC पर गोलीबारी और सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर