लाइव न्यूज़ :

जावड़ेकर दिल्ली हिंसा के लिए दूसरों पर दोष डालने की कोशिश कर रहे हैः अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अरमिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान भड़की हिंसा का दोष दूसरों पर डालने की “ हताश एवं अपमानपूर्ण“ कोशिश कर रहे हैं ।

सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों को भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्तों ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ मिलाकर भड़काया। इसके बाद ट्रैक्टर परेड में अव्यवस्था फैल गई और प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग दिल्ली पुलिस से हुए समझौते को तोड़कर हिंसा में शामिल हो गया।

जावड़ेकर ने बुधवार को हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया था कि भारत लालकिले पर तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस ने आंदोलन के दौरान किसानों को भड़काने के लिए हमेशा काम किया है।

सिंह ने जावड़ेकर के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “ भाजपा और आप के कार्यकर्ता एवं समर्थक लालकिले पर निशान साहिब का ध्वज फहराते हुए कैमरे में कैद हुए हैं न कि कांग्रेस के सदस्य। “

सिंह ने आरोप लगाया कि आप के सदस्य अमरिक मिकी वहां देखे गए थे जहां हिंसा हो रही थी।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली पुलिस ने लाल किले की घटना के लिए एक प्राथमिकी में अभिनेता दीप सिद्धू का नाम शामिल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक भी नेता या सदस्य लाल किले पर हिंसा में शामिल नहीं दिखा।

उन्होंने कहा कि किसान भी हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं हैं क्योंकि हिंसा “असामाजिक “ तत्वों ने की जिन्होंने ट्रैक्टर परेड में घुसपैठ की थी।

सिंह ने कहा कि केंद्र को राजनीतिक दल या किसी तीसरे देश की संभावित भूमिका का पता लगाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके और वास्तविक किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भी हिंसा में तीसरे देश का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाने के लिए जावड़ेकर को आड़े हाथो लिया।

उन्होंने कहा, “ क्या कांग्रेस नेता (गांधी) ने किसी से लाल किले पर चढ़ने के लिए कहा था? उन्होंने नहीं कहा। भाजपा और आप के सदस्यों ने ऐसा किया था।“

सिंह ने कहा कि गांधी ने तत्काल हिंसा की निंदा की और साफ किया कि इससे संकट हल नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “ ये आरोप हिंसा में भाजपा की भूमिका ढकने के सिवाए कुछ नहीं है और केंद्र सरकार स्थिति का प्रबंधन करने में पूरी तरह से नाकाम रही है जो उसने काले कृषि कानूनों को एक तरफा तरीके से लागू कर बनाई है।“

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि विपक्षी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है क्योंकि वह पंजाब में सत्ता में है। साथ में यह भी कहा था कि राज्य सरकार को एहतियाती उपाय के तहत आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार करना चाहिए था।

सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर परेड की इजाजत दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक रूप से दी थी और परेड में शामिल होने से किसानों को रोकने के लिए पंजाब सरकार के पास कोई कारण नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं शांतिपूर्ण किसानों को राष्ट्रीय राजधानी जाकर विरोध करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से कैसे रोक सकता था। “

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध था तो केंद्र सरकार को जिसका जावड़ेकर हिस्सा हैं, हरियाणा की भाजपा सरकार को निर्देश देकर किसानों को रास्ते में रुकवा देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए पंजाब सरकार या कांग्रेस पर दोष मढ़ना साफ तौर पर भाजपा नेतृत्व द्वारा “ ध्यान भटकाने का हथकंडा“ है।

सिंह ने कहा जब किसानों ने पंजाब में रेल की पटरियों को बाधित किया हुआ था तो उन्होंने प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों से संपर्क किया था और संकट हल करने की गुजारिश की थी लेकिन किसी ने उनकी सुनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे