लाइव न्यूज़ :

जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, बजरंग का दावा- साक्षी समेत कई पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, नई संसद की तरफ कूच कर रहे थे

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2023 12:16 IST

जंतर मंतर के बाहर पुलिस की कई बसे खड़ी की गई थीं। बैरिकेडिंग सड़कों को घेर दिया गया था। लेकिन पहलवान नई संसद की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नई संसद के सामने महिला महापंचायत करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने भी पहलवानों के मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सीमाओं सहित सुरक्षा बढ़ा दी है।दिल्ली पुलिस ने किसी भी विरोध या सभा को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग की है।।

नई दिल्ली: नए संसद भवन के बाहर पहलवानों के महापंचायत को लेकर जंतर-मंतर पर भारी हंगामा देखने को मिला। नवनिर्मित संसद भवन की ओर महापंचायत के लिए जा रहे कई पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। जंतर मंतर के बाहर पुलिस की कई बसे खड़ी की गई थीं। बैरिकेडिंग सड़कों को घेर दिया गया था। लेकिन पहलवान नई संसद की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नई संसद के सामने महिला महापंचायत करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत ने 'महिला महापंचायत' का आह्वान किया है। सात महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बजरंग पुनिया ने कहा कि हम सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। बजरंग पूनिया ने दावा किया कि साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शनकारी पहलवान संसद भवन की तरफ जा रहे थे। बजरंग पूनिया ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं कई महिला पहलवान केरला हाउस के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। यहां से नए संसद की दूरी कम ही है। विनेश फोगाट ने कहा कि हम संसद के सामने महापंचायत करेंगे। यह शांतिपूर्ण होगा। 

पहलवानों के मार्च से पहले, दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए "असामाजिक तत्वों" को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीसीपी, सोनीपत पूर्वी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि "हमने असामाजिक तत्वों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा बिंदुओं पर पुरुष और महिला कंपनियों को तैनात किया है। सोनीपत पूर्वी क्षेत्र की पुलिस ने अभी तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। हम लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे यदि उनका मकसद बाधा उत्पन्न करना है। हमारी खुफिया टीम ऐसे लोगों की पहचान कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने भी पहलवानों के मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सीमाओं सहित सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी विरोध या सभा को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग की।

टॅग्स :बजरंग पूनियाबृज भूषण शरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?