लाइव न्यूज़ :

जमुई में नक्सलियों का आतंक, पुलिस मुखबिरी के आरोप में पिता-पुत्र की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2021 20:30 IST

बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बोंगी पंचायत के टोला पहाड़ बाराजोर गांव का मामला है.

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है.नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.लाठी डंडे से पिटाई की उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी.

पटनाः बिहार में एक बार फिर से नक्सलियों ने आतंक मचाते हुए जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बोंगी पंचायत के टोला पहाड़ बाराजोर गांव में पुलिस मुखबिरी के शक में पिता-पुत्र की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 20 की संख्या में पुलिस वर्दी में पहुंचे नक्सलियों ने घर से खीचकर दोनों की पहले लाठी डंडे से पिटाई की उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. ग्रामीणों ने बताया है कि बुधवार की रात पिता चतुर हेम्ब्रम 70 वर्ष एवं अर्जुन हेम्ब्रम 42 वर्ष अपने घर में सोये थे.

इसी दौरान सात करीब साढे़ दस बजे करीब 20 की संख्या में नक्सली उनके घर पर धमके. इसके बाद पिता-पुत्र को खींचकर घर से बाहर निकाल लिया और परिजनों के सामने पिटाई करने के बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद नक्सली माओवादी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए जंगल की ओर निकल गये. जाने से पहले कई पोस्टर भी वहां छोड़ गए. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का नाम पोस्टरों पर लिखा है. इस घटना में शामिल नक्सलियों में कई महिला नक्स्लियों के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है. पोस्टरों पर पुलिस को चेतावनी दी गई है.

इस मामले में जिले के प्रभारी एसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी है. जिस इलाके में घटना हुई है वह दुर्गम पहाड़ी और नक्सल प्रभावित इलाका में आता है. घटनास्थल पर पुलिस की टीम रवाना हो गई है, नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.

टॅग्स :पटनानक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’