जम्मू: 365 ग्राम भांग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:13 IST2021-09-01T15:13:33+5:302021-09-01T15:13:33+5:30

जम्मू: 365 ग्राम भांग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट में दो लोगों को कथित तौर पर भांग के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कलाली नदयाल रोड पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रफाकत खान और मोहम्मद इश्फाक के पास से 365 ग्राम भांग जब्त की गई। अधिकारी ने बताया कि मंजाकोट पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।