लाइव न्यूज़ :

लश्कर आतंकी हथगोलों समेत पकड़ा, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर संदिग्ध बैग से हड़कंप

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 28, 2020 20:51 IST

जम्मू के नरवाल इलाके से सुरक्षा बलों ने लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी को गिरफ्तार किया। शीतकालीन राजधानी में हमले की योजना को नाकाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह हथगोले बरामद किये थे। अशरफ के बैग से दो हथगोले बरामद किये गये। सीमा पार के उसके आकाओं ने उसे शहर में ग्रेनेड धमाका करने का काम सौंपा था।

जम्मूः जम्मू शहर अब आतंकियों के निशाने पर है। पिछले दिनों जम्मू के नरवाल इलाके से एसओजी द्वारा दो आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के बाद अब जम्मू पुलिस ने बाग-ए-बाहु इलाके से लश्कर-ए-तैयबा एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यही नहीं पूछताछ के बाद उसके बताए स्थान से पुलिस ने दो ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इस बीच जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर संदिग्ध बैग मिलने से सारा दिन हड़कम्प मचा रहा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बाग-ए-बाहु और सुंजवां के बीच पड़ते वाले मुहल्ले पीर बाग में छापा मारा। सूचना के आधार पर पुलिस मुहल्ले में एक मकान में घुसी और वहां रह रहे मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अशरफ ने बताया कि उसके पास ग्रेनेड हैं, जो उसने मोहमाया केे जंगलों में छिपाए हुए हैं।

पुलिस की टीम उसे लेकर वहां पहुंची और उन्होंने जंगलों में छिपाए गए दो ग्रेनेड बरामद किया। मोहम्मद अशरफ माहौर रियासी का रहने वाला है। सूत्रों का कहना है कि उसे ये ग्रेनेड किसी को देने थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह किस आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है और ये ग्रेनेड उसे कहां पहुंचाने थे।

इस बीच जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पुरमंडल मोड़ पर सड़क किनारे एक लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। सुरक्षा बलों ने पुरमंडल पुल को घेर लिया। पुल के एक तरफ कुछ देर के लिए यातायात को रोक दिया गया। जांच के दौरान बैग में से राशन बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली।

घटना आज सुबह करीब दस बजे की हैं। पुरमंडल मोड़ पर पुल के नजदीक कुछ लोगों ने सफेद रंग का एक लावारिस बैग पड़ा हुआ देखा। बैग पर संदेह होने के चलते राहगीरों ने पुल पर तैनात पुलिस कर्मियों को बैग के बारे में जानकारी दी। पुल पर तैनात पुलिस कर्मी बैग के पास पहुंच गए। एहतियात बरते हुए बैग के आसपास किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया गया था। बाद में इस बैग में राशन निकलने पर सांस में सांस आई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू