लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में CRPF कैंप पर बुर्का पहनी महिला ने फेंका पेट्रोल बम, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें पूरा वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2022 10:30 IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के एक कैंप पर पेट्रोल बम से हमले का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबारामूला जिले के सोपोर में मंगलवार शाम सीआरपीएफ कैंप पर पेट्रोल बम से हमला।बुर्का पहनकर आई एक महिला ने फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी में कैद हुआ सबकुछ।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में मंगलवार शाम एक महिला ने सीआरपीएफ कैंप पर पेट्रोल बम फेंक दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बम फेंकने वाली महिला ने बुर्का पहना हुआ था।

सामने आए वीडियो फुटेज में एक सड़क दिखाई दे रही है। इस पर कुछ लोग चहलकदमी करते हुए गुजर रहे हैं। साथ ही दोपहिया वाहन भी गुजर रहे हैं। इसी दौरान बुर्का पहनी एक महिला वीडियो फ्रेम में नजर आती है। वह आकर कैंप के ठीक सामने गली में अचानक रूक जाती है। 

इसके बाद कुछ चीजों को अपने साथ रखे बैग से निकालती है। वह किसी चीज में आग लगाती है और उसे फेंक कर तुरंत मौके से फरार हो जाती है। इस अचानक घटना से वहां से गुजर रहे लोग भी हैरान हो जाते हैं और भागने लगते हैं। इसके बाद कुछ जवान पेट्रोल बम से लगी आग को बुझाने के लिए बाल्टी से पानी लाते नजर आते हैं।

इससे पहले 19 मार्च को शोपियां जिले के बाबापोरा में सीआरपीएफ शिविर पर हथगोला फेंकने का भी मामला सामने आया था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पिछले हफ्ते मामले में शोपियां के रहने वाले एक संदिग्ध फाजिल-बिन-राशिद को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में राशिद ने खुलासा किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुलगाम के बासित अहमद के लिए काम कर रहा था। राशिद ने हथगोला फेंकने की बात भी स्वीकार की थी।

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

इस बीच जम्मू कश्मीर के रैनावाड़ी इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने आधी रात को इलाके की घेराबंदी करने के बाद तालाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हुई। 

मारे गए आतंकवादियों में से एक के पास ‘प्रेस कार्ड’ था। कार्ड के अनुसार, मारा गया आतंकवादी रईस अहमद भट एक अज्ञात समाचार सेवा ‘वैली मीडिया सर्विस’ का मुख्य संपादक था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार