लाइव न्यूज़ :

फिर से आतंकवाद की ओर जा रहे हथियार डालने वाले आतंकी, उड़ी में मारा गया घुसपैठिया पूर्व आतंकी ही था

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 10, 2021 16:01 IST

सेना ने जम्मू कश्मीर के बारामुल्ला जिले में उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास एक ‘घुसपैठिए’ को मार गिराया। पहचान सरफराज़ मीर (56) के तौर पर की जो उड़ी के कुंडीबारजला कमालकोटे का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्दे सेना के जवानों ने उड़ी के दुलानजा में एलओसी के पास एक ‘घुसपैठिए’ को ढेर कर दिया। मीर 1990 में एलओसी के पार चला गया था और फिर 1992 में वापस आ गया था।1995 में (सुरक्षा बलों के समक्ष) समर्पण कर दिया था और फिर 2005 में वापस पाकिस्तान चला गया था।

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबलों के लिए परेशानी का कारण वे पूर्व आतंकी बनते जा रहे हैं, जो कुछ साल पहले हथियार तो डाल चुके हैं लेकिन वे पुनः आतंकवाद की ओर आकर्षित होकर सीमा पार जाने और आतंकी हमलों में शामिल होने लगे हैं।

आज एलओसी पर उड़ी में मारा गया घुसपैठिया एक पूर्व आतंकी ही था और इस मौत ने सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ाई तो उन्होंने कश्मीर में पूर्व आतंकियों का विवरण फिर से एकत्र करना आरंभ कर दिया है। दरअसल सेना ने जम्मू कश्मीर के बारामुल्ला जिले में उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास एक ‘घुसपैठिए’ को मार गिराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को सेना के जवानों ने उड़ी के दुलानजा में एलओसी के पास एक ‘घुसपैठिए’ को ढेर कर दिया। उन्होंने ‘घुसपैठिए’ की पहचान सरफराज़ मीर (56) के तौर पर की जो उड़ी के कुंडीबारजला कमालकोटे का रहने वाला था।

अधिकारी ने बताया कि मीर 1990 में एलओसी के पार चला गया था और फिर 1992 में वापस आ गया था। उसने 1995 में (सुरक्षा बलों के समक्ष) समर्पण कर दिया था और फिर 2005 में वापस पाकिस्तान चला गया था। उन्होंने बताया कि मीर के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में अधिकारियों द्वारा जारी पहचान पत्र और एक राइफल बरामद हुई है।

मीर की मौत के बाद सुरक्षाबलों की उस चिंता की पुष्टि हो जाती थी जिसमें वे पिछले कुछ अरासे से यह कह रहे थे कि हथियार डालने वाले पूर्व आतंकी सिरदर्द बने लगे हैं। सुरक्षाधिकारियों के बकौल, ऐसे आतंकियों के प्रति खबरें मिल रही थीं कि वे पुनः आतंकी हमलों में शामिल होते जा रहे हैं और साथ ही हथियार लाने एलओसी के पार भी जा रहे हैं।

यही कारण था कि कश्मीर में हथियार डालने वाले आतंकियों की गिनती और उनका विवरण अपडेट करने की कवायद फिर से आरंभ हुई है। इसकी शुरुआत बडगाम जिले से हुई है। बडगाम के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है कि जिले में पूर्व आतंकियों के प्रति डाटा फिर से एकत्र किया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos