लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकी कर रहे रहे हैं मानवीय संवेदना की एक और हद पार, हत्या कर लाश नहीं दे रहे, आडियो संदेश कर रहे हैं जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 24, 2020 14:39 IST

कश्मीर में इन दिनों आतंकियों ने हत्या के साथ-साथ पीड़ित के शव को परिजनों को नहीं सौंप कर लोगों को परेशान करने का एक नया तरीका खोज निकाला है। एक पखवाड़े में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में आतंकियों ने मानवीय संवेदना की एक और हद पार कर दी हैआतंकी हत्या के बाद पीड़ित का शव नहीं दे रहे हैं परिजनों को, हाल में दो मामले आ चुके हैं सामने

जम्मू: कश्मीरी जनमानस आतंकियों की उस नीति से परेशान होने लगा है जिसमें वे लोगों को अगवा कर उनकी ‘हत्या’ करने के बाद शव भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे दो मामले पिछले एक पखवाड़े में आ चुके हैं।

कश्मीरी आतंकियों से शव देने की अपील कर रहे हैं, पर वे कहते हैं कि शव देने से कश्मीरियों का ही नुक्सान होगा क्योंकि कोरोनाकाल में ज्यादा भीड़ होने से लोग संक्रमित हो जाएंगें।

ताजा मामला श्रीनगर के खानमोह के उस पंच का है जो दो दिन पहले शोपियां के चाकूरा से लापता हो गया था। अब एक आडियो क्लिप में आतंकी दावा कर रहे हैं कि उसे अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है और शव दफना दिया गया है।

आतंकियों के अनुसार, पंच का शव उनके परिजनों को इसलिए नहीं दिया गया है ताकि कश्मीरियों को कोरोना से बचाया जा सके।

ऐसा ही एक संदेश आतंकियों ने 9 अगस्त को भी जारी किया था जिसमें कुलगाम के प्रादेशिक सेना के जवान शाकिर मंजूर की हत्या के प्रति दावा किया गया था। हालांकि अभी भी पुलिस दोनों आडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।

पर अगवा किए गए सेना के जवान के घरवाले अब इसे सच मानने लगे हैं क्योंकि 3 अगस्त की रात को आतंकियों ने शाकिर मंजूर का अपहरण कर लिया था और अभी तक सुरक्षाबल उसकी तलाश नहीं कर पाए हैं।

छह दिनों के बाद उसकी हत्या किए जाने का ऑडियो वायरल हुआ तो उसके परिजनों ने उसके शव की मांग करते हुए अपील की। पर आतंकियों ने शव देने से इंकार करते हुए कहा कि ऐसा करने से लोग कोरोना की चपेट में आ जाएंगें।

वैसे कश्मीर में आतंकियों के शव भी अब उनके परिजनों को नहीं सौंपे जा रहे। सुरक्षाबलों को डर है कि उनके जनाजों में एकत्र होने वाली भीड़ लोगों की भावनाओं केा भड़का रही है। यह सच भी है। और कोरोना फैलने के बाद तो कोरोना से मरने वालों के शव भी उनके परिजनों को इस डर से नहीं दिए जा रहे हैं ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण