लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकी हमला, श्रीनगर, कुलगाम और पुलवामा के 11 क्षेत्रों में इंटरनेट पर अनिश्चितकालीन रोक, पहली बार महिलाओं की जामा तलाशी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 18, 2021 20:30 IST

कश्मीर संभाग के तीन जिलों के 11 क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कश्मीर में पिछले एक सप्ताह से आतंकवादियों द्वारा टारगेट किलिंग का खेल जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ की महिला कर्मियों ने शहर के लाल चौक इलाके में महिलाओं की तलाशी ली है।कश्मीर में महिलाओं की तलाशी नहीं ली गयी थी।गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए की गई हत्याओं के बाद इसे शुरू किया गया है।

जम्मूः कश्मीर में हालात कितने बिगड़ गए हैं यह प्रशासन द्वारा उठाए जाने कदमों से साबित होता है। आज कश्मीर के कई इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है।

यही नहीं 30 सालों में पहली बार श्रीनगर के लाल चौक में महिलाओं की तलाशी भी ली गई है। जबकि इससे पहले प्रवासी नागरिकों को सुरक्षा मुहया करवाने में ‘नाकाम’ रहने पर जारी की गई एडवाइजरी को वापस लेनेे के बाद पुलिस की किरकिरी हो चुकी है।

यही नहीं कुछ दिन पहले पुलिस ने खुद माना था कि प्रवासी नागरिकों पर हमलों की सूचनाएं थीं और उन्होंने नाके और गिरफ्तारियां करके इतिश्री कर ली थी।अधिकारी कहते थे कि कश्मीर के विभिन्न जिलों में बसे गैर कश्मीरियों को आतंकी निशाना न बना सकें इसके लिए कश्मीर संभाग के तीन जिलों के 11 क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कश्मीर में पिछले एक सप्ताह से आतंकवादियों द्वारा टारगेट किलिंग का खेल जारी है। इसी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से अब इंटरनेट सेवा को बंद करने की शुरुआत की गई है।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर संभाग के तीन जिलों श्रीनगर, कुलगाम और पुलवामा के 11 क्षेत्रों में फिलहाल पहले चरण में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कश्मीर संभाग के अंचार श्रीनगर, ईदगाह श्रीनगर, कमरवाड़ी श्रीनगर, सौरा श्रीनगर, एमआर गुंग श्रीनगर, नौहाट्टा श्रीनगर, सफाकदल श्रीनगर, बाईपास श्रीनगर, वाहपोह कुलगाम, कमोह कुलगाम और लिट्टर पुलवामा में फिलहाल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। इस बीच पिछले 30 वर्षों में पहली बार, सीआरपीएफ की महिला कर्मियों ने शहर के लाल चौक इलाके में महिलाओं की तलाशी ली है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला कर्मियों ने शहर के लाल चौक इलाके से गुजरने वाली महिलाओं के बैग की जांच की। आम तौर पर महिलाओं ने इसका विरोध नहीं किया, लेकिन कुछ महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जांच सार्वजनिक रूप से नहीं की जानी चाहिए थी।

फरीदा नाम की एक महिला ने कहा कि महिलाओं के पास कई ऐसी चीजें होती हैं, जो निजी होती हैं... सीआरपीएफ की महिलाओं को जांच के लिए एक अस्थायी स्थान बनाना चाहिए था, ताकि गोपनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें तलाशी को लेकर नहीं बल्कि जांच के तरीके को लेकर समस्या है। इससे पहले, कश्मीर में महिलाओं की तलाशी नहीं ली गयी थी।

लेकिन पिछले कुछ दिनों में गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए की गई हत्याओं के बाद इसे शुरू किया गया है। यही नहीं नाके, सुरक्षा जांच और घर घर तलाशी का केंद्र इस बार राजधानी शहर श्रीनगर है जिसे कई बार आतंकी मुक्त घोषित किया गया था।

यह जानकर आपको हैरानगी होगी की पिछले साल 20 अगस्त को सुरक्षाधिकारियों और पुलिस ने श्रीनगर जिले को ‘आतंकी मुक्त’ घोषित किया था और उसके बावजूद श्रीनगर आतंकी हमलों की दौड़ व मौतों में सबसे आगे दौड़ लगाने लगा है। यह इस साल के दौरान होने वाले 14 हथगोलों व 6 ब्लैंक रेंज के सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमलों तथा कई मुठभेड़ों से स्पष्ट होता था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादीबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?