लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकियों की साजिश लगातार सुरक्षाकर्मी कर रहे नाकाम, पिछले एक हफ्ते में तीन IED ब्लास्ट की हुई कोशिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 18, 2022 14:24 IST

श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार रात आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया था। इसके बाद मंगलवार तड़के कमरवाड़ी इलाके में एक लावारिस थैला मिला। हालांकि इसमें विस्फोटक नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में पिछले एक हफ्ते में तीन बार आईईडी ब्लास्ट की कोशिश।आतंकी पिछले पिछले एक हफ्ते में श्रीनगर में दो ग्रेनेड हमले भी कर चुके हैं। सोमवार रात श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड से हमला किया गया था।

जम्मू: श्रीनगर के कमरवाड़ी इलाके में मंगलवार को छोड़े गए एक थैले में किसी प्रकार का बम न मिलने से पुलिस ने राहत की सांस तो ली है पर उन्हें चिंता है कि आतंकी ऐसे और हमलों को आने वाले दिनों में अंजाम दे सकते हैं। इससे पहले सोमवार रात श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। यह एक सप्ताह में होने वाला दूसरा ग्रेनेड हमला था।

सुरक्षाकर्मियों को मंगलवार तड़के मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक बम निरोधक दस्ते को मंगलवार तड़के कमरवाड़ी में मिले संदिग्ध थैले में मात्र कुछ तारें आदि मिली थीं लेकिन उसमें किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं थी। इससे पहले श्रीगर में तीन जगहों पर एक सप्ताह में तीन बमों को बीडीएस द्वारा नष्ट किया जा चुका था। यही कारण रहा कि पुलिस कोई खतरा मोल न लेते हुए तत्काल संदिग्ध बैग मिलने वाले स्थान पर पहुंच गई।

अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर आतंकियों के निशाने पर है। वे लगातार आईईडी प्लांट कर रहे हैं और ग्रेनेड हमलों को भी बढ़ा रहे हैं। कल रात भी आतंकियों ने श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम के समीप तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस हमले के तुरंत बाद आतंकी घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।

श्रीनगर में एक हफ्ते में तीन आईईडी ब्लास्ट

श्रीनगर में एक सप्ताह में तीन आईईडी ब्लास्ट करने की कोशिशों के अतिरिक्त आतंकी दो ग्रेनेड हमले भी कर चुके हैं। इनमें से एक फूटा था और एक पुलिसकर्मी व नागरिक को जख्मी कर गया था। इन हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया जा रहा है क्योंकि अधिकारियों को चिंता इस बात की है कि गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagarआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया