लाइव न्यूज़ :

कश्मीर को साल के अंत तक आतंकी मुक्त बनाने में जुटे सुरक्षाकर्मी, इस साल 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, पिछले 24 दिनों में 22 को लगाया ठिकाने

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 24, 2021 16:42 IST

सुरक्षाबलों के लिए कश्मीर में नया टारगेट अब वर्ष 2021 के अंत तक आतंकवाद का अंत करना है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुरक्षाबल अब आतंकियों पर कहर बन कर टूट पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों के लिए कश्मीर में नया टारगेट अब वर्ष 2021 के अंत तक आतंकवाद का अंत करना है। पिछले 24 दिनों के दौरान सुरक्षाबलों ने 22 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। आतंकवादियों ने 13 नागरिकों की हत्या की है, जिनमें सुरक्षाबलों के परिवार को निशाना बनाया है। 

जम्मूः सुरक्षाबलों के लिए कश्मीर में नया टारगेट अब वर्ष 2021 के अंत तक आतंकवाद का अंत करना है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुरक्षाबल अब आतंकियों पर कहर बन कर टूट पड़े हैं। यह कहर कितना है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 24 दिनों के भीतर 22 आतंकियों को जहन्नुम का रास्ता दिखाया गया है और समाचार भेजे जाने के समय भी तीन से चार आतंकियों को ढेर करने की कवायद अंतिम चरण में थी।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी कहते थे कि कश्मीर में अनुमानतः 200 के करीब आतंकी मौजूद हैं। उन्हें उम्मीद थी कि अगर इसी तरह सुरक्षाबल आतंकियांं का सफाया करते रहे तो इस साल के अंत तक कश्मीर वादी आतंकियों से मुक्त हो जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस साल एक सौ के करीब आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। जबकि इसी महीने मारे गए आतंकियों की संख्या 22 है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, अगर देखा जाए तो जुलाई महीने में प्रतिदिन औसतन एक आतंकी की मौत हुई है।

इतना जरूर था कि सुरक्षाबलों को यह सफलताएं पाने के लिए शहादतें भी देनी पड़ी हैं। इस वर्ष 19 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। जुलाई में 22 आतंकियों को मार गिराने के लिए मात्र एक सुरक्षाकर्मी की ही शहादत देनी पड़ी है।

आतंकियों ने इस साल अभी तक 13 नागरिकों की हत्याएं भी की हैं। नागरिकों की हत्याओं के क्रम के पीछे चौंकाने वाला तथ्य यह था कि आतंकियों ने इस बार पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारों को ही ज्यादा निशाना बनाया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए