लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी की मार, कश्मीर में भी बनने लगे सूखे के हालात, हालात नहीं सुधरे तो एक-एक बूंद को तरसेंगे हजारों लोग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 10, 2022 12:04 IST

श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों की जनता पूरी तरह से झेलम के पानी पर ही निर्भर है। हालांकि इसमें पानी की भारी कमी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी के बीच सूखे के हालात, झेलम में पानी के स्तर में भारी कमी।खेती पर भी असर, दक्षिण कश्मीर के किसानों को इस बार धान की फसल न रोपने की सलाह दी जा चुकी है।

जम्मू: कहा तो यही जाता है कि कश्मीर में पानी ही पानी है पर कश्मीर के उन हजारों परिवारों के लिए विकट परिस्थिति पैदा हो गई है जो दरिया झेलम के पानी पर पूरी तरह से निर्भर हैं। इस नदी में पानी के स्तर में तेजी से कमी आई है।

बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के इंजीनियर फरीद ने भी इसे स्वीकार किया है कि दक्षिण कश्मीर से निकलने वाले झेलम में श्रीनगर में पानी का स्तर मात्र आधा फुट हो चुका है।

यह सब कश्मीर में बारिश न होने के कारण है। अधिकारी मानते हैं कि सूखे के हालात पैदा हो सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक अगर यह सूखा जारी रहा तो धान की फसल नहीं उगाई जा सकेगी। पहले ही दक्षिण कश्मीर के किसानों को इस बार धान की फसल न रोपने की सलाह दी जा चुकी है।

दरअसल श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों की जनता पूरी तरह से झेलम के पानी पर ही निर्भर है। श्रीनगर शहर की हालत भी बिगड़ सकती है। दरअसल पीने का पानी सप्लाई करने वाली दो स्कीमें भी अब इसलिए बंद कर देनी पड़ी हैं क्योंकि जिन स्थानों पर इन्हें स्थापित किया गया है वहां झेलम के पानी का स्तर आधा फुट रह गया है।

हालात यह है कि बढ़ते तापमान के कारण पानी के स्रोत्र सूखते जा रहे हैं और लोगों को जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ता तापमान मार्च और अप्रैल में अपना भयानक रूप दिखा चुका है। सिर्फ जम्मू ही नहीं बल्कि कश्मीर के कई भागों में भी पहली बार इतने तापमान को देख कश्मीरी तौबा तौबा करने को मजबूर हुए थे।

सामान्य से 8 से 12 डिग्री अधिक तापमान होने के परिणामस्वरूप इस बार गुलमर्ग में मार्च में ही स्कीइंग प्रतिबंधित कर दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि स्कींइग वाले स्थानों पर बर्फ तेजी से पिघलने लगी थी। गर्मी के कारण मार्च और अप्रैल में कश्मीर से पर्यटक भी दूरी बनाने लगे थे। जबर्दस्त ट्यूलिप के फूलों पर जल्द मुरझाने का खतरा भी पैदा कर दिया था जिसे इस गार्डन को बार समय से पहले बंद कर देना पड़ा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसूखा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा