लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सत्यपाल मलिक बोले- मैंने ही राहुल गांधी को घाटी आने का आमंत्रण दिया लेकिन उनकी शर्तें स्वीकार नहीं थी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 13:06 IST

श्रीनगर से दिल्ली लौटने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, 'कुछ दिनों पहले मुझे राज्यपाल ने कश्मीर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। मैं स्वीकार कर लिया। लेकिन हमें एयरपोर्ट के बाहर नहीं निकलने दिया गया।'

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी समेत 11 अन्‍य विपक्षी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कश्मीर पहुंचा था।राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी को श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस किए जाने पर सफाई पेश की है।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी को श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस किए जाने पर सफाई पेश की है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने मेरे आमंत्रण को गलत रूप में ले लिया। मैंने कहा था कि अगर आपको हमारे ऊपर भरोसा नहीं है तो आओ और देख जाओ। बाद में उन्होंने कहा कि मैं हाउस अरेस्ट किए गए लोगों से मिलूंगा और आर्मी से मिलूंगा। मैंने कहा कि ये शर्तें स्वीकार नहीं हैं और फिर प्रशासन पर छोड़ दिया।'

इससे पहले सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने और दो केंद्र शासित राज्य बनाए जाने के बाद से हिंसा में किसी की जान नहीं गई है। इंसानी जान नहीं जानी चाहिए। अगर संचार माध्यमों पर अंकुश लगाने से जिंदगी बचाने में मदद मिलती है तो इसमें क्या नुकसान है।

राहुल गांधी समेत 11 अन्‍य विपक्षी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कश्मीर पहुंचा था। इन सभी को श्रीनगर हवाई अड्डे से ही वापस दिल्ली भेज दिया गया। इस मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा था कि अभी राहुल गांधी की यहां कोई जरूरत नहीं है। उनकी जरूरत यहां तब थी, जब उनके सहयोगी संसद में बोल रहे थे।

श्रीनगर से दिल्ली लौटने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, 'कुछ दिनों पहले मुझे राज्यपाल ने कश्मीर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। मैं स्वीकार कर लिया। हम वहां के लोगों की हालत देखना चाहते थे लेकिन हमें एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। स्पष्ट है कि जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य नहीं हैं।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिकराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब