लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः पुलिस अधिकारी और नागरिक की गोली मार कर हत्या, हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 22, 2021 19:58 IST

श्रीनगर के नवाकदल इलाके में आतंकवादियों ने बुधवार को एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देघर के निकट गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

जम्मूः पाक परस्त आतंकियों ने कश्मीर में दो हमलों में एक पुलिस अधिकारी और एक आम नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने एक नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी और एक पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एसआई) को भी गोली मार दी। घायल एएसआई ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इन दोनों हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पड़ने बिजबेहरा में देर शाम को आतंकियों ने पुलिस के एक सहायक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एएसआई मोहम्मद अशरफ अवंतीपोरा का रहने वाला है।

इन्हें चार गोलियां लगी थी। फायरिंग के बाद मची अफरातफरी के बीच आतंकी भाग निकले। उसके बाद घायल एएसआइ को बिजबेहरा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। यहां भी हमले के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान छेड़ दिया है। 

दूसरी ओर बुधवार देर शाम को श्रीनगर के व्यस्त इलाके ईदगाह में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया नागरिक रऊफ अहमद खान नवाकदल का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के बाहर ही खड़ा था कि उस पर आतंकियों ने गोलियां बरसा दीं।

गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई, जिसका लाभ लेते हुए आतंकी भाग निकले। हालांकि लहूलुहान रऊफ को अस्पताल पहुंचा गया, लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ दिया, लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे