लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: संतूर होटल से एमएलए होस्टल शिफ्ट के दौरान 'सियासी बंदियों' से मारपाटी का आरोप, पुलिस का इनकार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 18, 2019 18:33 IST

सज्जाद लोन की पार्टी का कहना है कि लोन को सिक्योरिटी चेकिंग के नाम पर पीटा गया। महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से भी इस संबंध में ट्वीट किया गया।

Open in App

पिछले करीब सवा तीन महीनों से जम्मू के संतूर होटल में कैद किए गए राजनीतिज्ञों, जिनमें पूर्व विधायक, मंत्री भी शामिल हैं, को एमएलए होस्टल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के बाद सभी पक्ष आमने-सामने हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी कहते हैं कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई है लेकिन इन बंदियों के सगे -सबंधी और पार्टी के अन्य नेता प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

दरअसल संतूर होटल का बिल दिनों दिन बढ़ता जा रहा था। ऐसे में प्रशासन ने इन कैदियों को विधायक आवास में बंद करने का फैसला किया। यह बात अलग है कि इन बंदियों को संतूर होटल के अधिकारियों ने करीब दो घंटों तक उस समय रोके रखा जब करीब सवा तीन करोड़ के बिल का भुगतान प्रशासन द्वारा नहीं किया गया था। बाद में उपायुक्त द्वारा लिखित आश्वासन देने के उपरांत संतूर के अधिकारियों ने कैदियों को जाने दिया था।

इसी कार्रवाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कई राजनीतिज्ञों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों का कहना था कि राजनेता चेकिंग के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे जिस कारण थोड़ी बहुत धक्का मुक्की हुई थी पर वे मारपीट से इंकार कर रहे हैं।

इस संबंध में महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पुलिस ने शिफ्टिंग के वक्त नेताओं के साथ मारपीट की। इल्तिजा ने कहा कि सज्जाद लोन, शाह फैसल और वाहीद पारा के साथ बदसलूकी की गई। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया।

सज्जाद लोन की पार्टी का कहना है कि लोन को सिक्योरिटी चेकिंग के नाम पर पीटा गया। जबकि इल्तिजा ने कहा कि क्या इसी तरह आप चुने गए नेताओं के साथ बर्ताव करते हैं, उनकी बेइज्जती क्यों? यह वही वहीद पारा हैं, जिन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से तारीफ मिली थी। यह वही शाह फैसल हैं, जिन्होंने यूपीएससी टॉप किया था और जिन्हें कश्मीर का रोल मॉडल करार दिया जाता था। कभी इनकी सराहना की गई और अब इनकी बेइज्जती।

इल्तिजा ने आगे कहा कि सज्जाद लोन के साथ मारपीट की गई। उनकी नई जेल की खिड़कियां लकड़ी से बंद हैं। उन्हें हीटर नहीं दिए गए। अगर एक आदमी जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना छोटा भाई बताया था, उसके साथ ऐसा व्यवहार हुआ, तो दूसरों की दुर्दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया