लाइव न्यूज़ :

पुंछ आतंकी हमला: पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद शख्स ने खाई जहर, अधिकारियों ने बताई मौत की सच्चाई

By भाषा | Updated: April 27, 2023 15:57 IST

पुंछ आतंकी हमले में अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है और बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए एक शख्स को बुलाया गया था।अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद उसने जहर खा ली है। उसकी मौत पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि वह पहले से पारिवारिक समस्या से परेशान था।

पुंछ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में पिछले सप्ताह हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद कथित तौर पर जहर खाने वाले व्यक्ति की गुरुवार सुबह मौत हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले की मेंढर तहसील के नार गांव का निवासी मुख्तार हुसैन शाह कुछ घरेलू विवाद के चलते तनाव में था। वह मामले में संदिग्ध नहीं था। 

पूछताछ के लिए बुलाने जाने के बाद शख्स ने खाया जहर-अधिकारी 

उसने अपने घर पर मंगलवार शाम कथित तौर पर जहर खा लिया था। उसे राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शाह ने 20 अप्रैल को भाटा धुरियान जंगल में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के कुछ घंटों के भीतर यह कदम उठाया है।

इस घटना पर अधिकारी ने क्या कहा है

बता दें कि उस हमले में पांच सैनिक की मौत हुई थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह कोई संदिग्ध (आतंकवादी हमले के मामले में) नहीं था। उसके गांव (घटनास्थल के पास) के अधिकतर लोगों की तरह उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हमें पता चला कि वह घरेलू विवादों को लेकर तनाव में था।’’

कार्रवाई के तहत 60 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने भाटा धूरियन में हमले के बाद चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान में 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। भाटा धुरियान घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं के कारण नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों के लिए घुसपैठ का एक प्रमुख रास्ता है। पुंछ और राजौरी के आसपास के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन हमला करने वाले आतंकवादियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"