लाइव न्यूज़ :

सरपंच की हत्या में शामिल रहे लश्कर के तीन आतंकी अरेस्ट, अमरनाथ यात्रा पर हमले की योजना बनाते टीआरएफ के दो आतंकी हाथ आए, 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, ग्रेनेड बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 23, 2022 16:51 IST

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों आतंकी अप्रैल में बारामूला जिले में हुई सरपंच की हत्या में शामिल थे।पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।मामले का मुख्य साजिशकर्ता बारथीपोरा का अफजल था।

जम्मूः सुरक्षाबलों को आज दो बड़ी कामयाबियां मिली हैं। एक मामले में उन्होंने एक सरपंच की हत्या में शामिल तीन आतंकियों को पकड़ा तो टीआरएफ के उन दो आतंकियों को भी दबोचा जो अमरनाथ यात्रा पर हमले की योजना बना रहे थे। पांचों आतंकियों से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि बारामुल्ला के पट्टन के गोशबुग इलाके में करीब एक माह पहले आतंकवादियों ने एक सरपंच की हत्या कर दी थी। आज सोमवार को बड़गाम पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने इस हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकवादियों को उनके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकवादियों से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

सरपंच की हत्या की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल को आतंकवादियों ने गोशबुग के सरपंच मंजूर अहमद बंगरू की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही थी। इसी जांच के दौरान उन्हें तीन संदिग्धों के बारे में सूचना मिली जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं।

सूचना के आधार पर तीनों संदिग्धों नूर मोहम्मद यातू, मोहम्मद रफीक पारे और आशिक हुसैन परे को गिरफ्तार कर लिया गया। ये तीनों गोशबुग पट्टन के ही रहने वाले थे। इस बीच अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले करने की धमकी दे रहे लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट के दो आतंकवादियों को पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

दोनों आतंकियों को जिंदा गिरफ्तार कर लिया। जब वहां तलाशी ली गई तो पुलिस ने वहां से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड, एक साइलेंसर, कुछ ग्रेनेड व अन्य आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त की। प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि इन दोनों आतंकवादियों को क्षेत्र में टारगेट किलिंग का काम सौंपा गया था। ये दोनों आतंकी यहां बैठ यही योजना बना रहे थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार