लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा में रातभर हुई आतंकवादियों और सेना में मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 9, 2018 08:56 IST

हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी।

Open in App

श्रीनगर, नौ जुलाई: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ कल रात भर चली मुठभेड़ के बाद आज सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया। हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। 

कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है।

जम्मू कश्मीरः सेना के जवानों से हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत, त्राल और पुलवामा में लगा कर्फ्यू

उल्लेखनीय है जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारतीय सरकार ने सेना को ऑपरेशन ऑल आउट की छूट दे रखी है। इसका मतलब होता है कि सेना अपने विवेक से आतंकी गतिविध‌ियों को पहचाने और आतंक की आशंका मात्र पर सेना कार्रवाई कर सकती है।

हाल ही में सेना के जवान जावेद डार व औरंगजेब को आतंकियों ने अगवा कर के गोली मार दी थी। इसके बाद सेना अपना अभियान और तेज कर दिया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब