लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम और अनंतनाग जिले के बॉर्डर के करीब सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2020 07:35 IST

पिछले करीब एक हफ्ते में भारतीय सुरक्षाबलों को कई बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले करीब 10 दिनों में 14 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में मारे गये दो आतंकी, पुलवामा में भी एनकाउंटर जारीपिछले करीब 10 दिनों में जम्मू-कश्मीर में 14 से ज्यादा आतंकी मारे गये हैं

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दिन से जुड़े थे। इनके पास से 2 पिस्टल, तीन ग्रेनेड और कुछ अन्य हथियार मिले हैं।

दोनों आतंकी कुलगाम जिले के नाइपोरा क्षेत्र में मारे गए और अब ऑपरेशन पूरा हो चुका है। इससे पहले ये सूचना आई थी कि अनंतनाग में भी मुठभेड़ चल रही है और दो आतंकी मारे गये हैं। हालांकि, बाद में ये साफ किया गया कि एक ही मुठभेड़ चल रही थी और ये जगह कुलगाम और अनंतनाग जिले के बॉर्डर पर है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ वाली जगह सेना के रिकॉर्ड के अनुसार अनंतनाग जिले में आती है जबकि पुलिस के अनुसार ये कुलगाम में पड़ता है। 

इस बीच खबर है कि पुलवामा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुलबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। इस बारे में भी अभी और जानकारी का इंतजार है।

इसी हफ्ते बुधवार को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मार गिराए थे। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने पिछले चार दिनों में 14 आतंकवादियों को मार गिराया है। दक्षिण कश्मीर में शोपियां के सुगू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया। इसे देखते हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक सुरक्षाबल 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में मार्च में आतंकवाद रोधी अभियानों की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी थी, लेकिन अप्रैल में इन्होंने जोर पकड़ लिया। अप्रैल में 29 आतंकवादी मारे गए। मई में 15 और जून के शुरुआती दस दिन में इतने ही आतंकवादियों को ढेर किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ