लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सांबा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, पठानकोट-जम्मू हाईवे पर जारी है आतंकियों की तलाश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 12, 2021 11:36 IST

सांबा में पठानकोट जम्मू हाईवे पर देर रात पुलिस नाके पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आतंकी भी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देसांबा के नड इलाके में मंगलवार देर रात आतंकियों ने पुलिस नाके पर ग्रेनेड हमला किया थासुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ, ग्रेनेड कुछ दूर जाकर फटाआतंकी इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए, हालांकि उनकी तलाश जारी है

जम्‍मू: पठानकोट जम्मू हाईवे पर सांबा में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि हथगोले के हमले में नुकसान नहीं हुआ पर हाईवे पर आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज किया है।

सांबा के नड इलाके में देर रात आतंकियों ने पुलिस नाके पर ग्रेनेड हमला किया। गनीमत यह रही कि यह ग्रेनेड नाके से कुछ दूरी पर फटा जिसकी वजह से सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी आतंकियों की इस कार्रवाई का जवाब देते हमलावर रात के अंधेरे में वहां से फरार हो गए। देर रात से ही नड व उसके साथ लगते इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने यह हमला मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि को किया। सांबा-मानसर मार्ग पर पड़ने वाले नड इलाके में स्थित पुलिस नाके पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फैंकते हुए हमलावरों का निशाना चूक गया और ग्रेनेड नाके से कुछ दूरी पर जाकर फटा। 

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए आतंकी

हमले के तुरंत बाद ही हमलावर रात के अंधेरे में गायब हो गए। इस बीच ग्रेनेड फटने की आवाज से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हमले के करीब आधे घंटे के भीतर सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों के इस तलाशी अभियान और इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना से लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में रहने वाले इलाकों को किसी भी संदिग्ध को देखने पर तुरंत पुलिस या उन्हें सूचित करने के लिए कहा है। अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले