लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखाकर मरवा देते हैं हुर्रियत और दूसरे मुख्यधारा के नेता

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2019 14:27 IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में हिंसा के दौरान कभी किसी हुर्रियत, धार्मिक या मुख्यधारा के नेता का बच्चा नहीं मरा है लेकिन नुकसान आम आदमी का होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्यपाल मलिक ने कहा- किसी भी हुर्रियत या मुख्यधारा के बच्चे की मौत राज्य में हिंसा के दौरान नहीं हुई'हुर्रियत या मुख्यधारा के नेताओं का बच्चा आतंकवाद में नहीं है, आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखाकर मरवाया जाता है'

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता कहे जाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें से किसी का भी बच्चा हिंसा में नहीं मरा। न्यूज एएनआई के अनुसार सत्यपाल मलिक ने एक कार्यक्रम में कहा, 'जितने यहां समाज के, धार्मिक, हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता कहे जाते हैं, ये दूसरों को बुला के मरवाते हैं, इसमें से किसी का बच्चा नहीं मरा है, किसी का बच्चा आतंकवाद में नहीं है। आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखाइये और मरवा दीजिए, ये होता रहा है।'

सत्यपाल मलिक ने आगे कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर की जनता, नौजवानों से कहना चाहता हूं कि सच को समझने की कोशिश कीजिए। दुनिया का सबसे खूबसूरत हिस्सा आपके पास है। इसे अपने हाथ में लो। हम कहीं इसे उठा कर नहीं ले जाएगें, दिल्ली कहीं भी इसे उठाकर नहीं ले जाएगी। दिल्ली ने आपके लिए थैली खोलकर रखी है। आगे बढ़ो, तरक्की और इसमें हिस्सेदारी करो।'

इससे पहले सत्यपाल मलिक का सोमवार को भी एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में भारतीय सेना की ओर से आतंकी लॉन्च पैड को तबाह करने पर कहा था कि अगर आतंकियों ने अपने इरादे नहीं बदले तो पहले से भी बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी। सत्यपाल मलिक ने कहा कि जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना एक बार फिर से POK के अंदर जा सकती है।

टॅग्स :सत्यपाल मलिकजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील