लाइव न्यूज़ :

'कश्मीर', 'अनुच्छेद 370' सर्च करनेवालों की पहचान करेगा गूगल

By संतोष ठाकुर | Updated: August 14, 2019 08:42 IST

सरकार ने गूगल से कहा है कि वो लगातार अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर को लेकर सर्च करनेवाले लोगों के सक्रियता की निगरानी कर उन डिवाइस-उपकरण को चिह्नित करने का कार्य करे जो निश्चित अवधि से अधिक समय तक इन विषयों पर लगातार गूगल सर्च कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने मंगलवार को गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कीसैयद अली गिलानी सहित एक दर्जन अन्य ऐसे ट्विटर हैंडल को बंद कर दिया गया है जो अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लोगों की भावना भड़काने का काम कर रहे थे.

नई दिल्ली कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद लोगों को भड़काने वाले संदेश दे रहे करीब एक दर्जन से अधिक ट्िविटर हैंडल को बंद करने के बाद सरकार अब गूगल पर अनुच्छेद 370 और कश्मीर को लेकर सर्च करनेवाले लोगों की समीक्षा कर उनकी पहचान करने की तैयारी में है.

इस विषय पर सर्च करनेवाले ऐसे डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल) की पहचान की जाएगी जो जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के बाहर से सक्रिय है. सरकार का आकलन है कि कुछ खास संगठन देश के बाहर से गूगल सर्च की मदद से अनावश्यक रूप से इस मसले पर लोगों की भावना भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इस मसले पर सरकार ने मंगलवार को गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की, उन्हें सैयद अली गिलानी सहित एक दर्जन अन्य ऐसे ट्विटर हैंडल को बंद कर दिया गया है जो अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लोगों की भावना भड़काने का काम कर रहे थे. सरकार को जानकारी भी मिली है कि गूगल सर्च से आपत्तिजनक सामग्री ढूंढकर कुछ देशविरोधी तत्व और संगठन लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, इसमें कश्मीर के साथ ही पाकिस्तान के भी कुछ खास संगठन सक्रिय हैं.

सरकार ने गूगल से कहा है कि वो लगातार अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर को लेकर सर्च करनेवाले लोगों के सक्रियता की निगरानी कर उन डिवाइस-उपकरण को चिह्नित करने का कार्य करे जो निश्चित अवधि से अधिक समय तक इन विषयों पर लगातार गूगल सर्च कर रहे हैं.

गूगल ने सरकार को किया आश्वस्त गूगल ने सरकार को आश्वस्त किया है कि वह अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर सहित दो दर्जन से अधिक की-बर्ड के सहारे इन विषयों पर सर्च करनेवाले संदिग्ध एक्टिविटी की पहचान करेगें और उससे सरकार को अवगत कराएंगे. वह भारत विरोधी शब्दों और सामग्री को सर्च करने वाले सभी डिवाइस का लगातार निगरानी करेगा.

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया