लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से दो दर्जन घर तबाह, भूस्खलन से श्रीनगर-लेह हाईवे भी हुआ बाधित

By अंजली चौहान | Updated: August 4, 2024 12:46 IST

Cloudburst in Jammu and Kashmir: कश्मीर के गांदरबल जिले के चेरवान कंगन इलाके में बादल फटने से धान के खेतों को नुकसान हुआ जबकि कई वाहनें मलबे में फंस गईं

Open in App

Cloudburst in Jammu and Kashmir: इन दिनों भारत के बहुत से राज्य प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं, जिससे कि आम जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसा ही कुछ जम्मू कश्मीर में हुआ है। जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना हुई है। जिसके चलते श्रीनगर लेह हाईवे बंद कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बादल फटा और भूस्खलन हुआ। जिसके बाद श्रीनगर लेह राजमार्ग बंद करना पड़ा। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के गांदरबल में बादल फटा। फिर इसके बाद भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। आपको बता दें कि श्रीनगर लेह राजमार्ग रणनीति और सुरक्षा की दृष्टि अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाईवे के बंद होने से श्रीअमरनाथ यात्रा भी प्रभावित होगी क्योंकि श्रद्धालु यात्रा के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बताया जा रहा है कि गांदरबल के जिस गांव में बादल फटा वहां इस घटना से करीब दो दर्जन मकान तबाह हो गए। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल हाईवे को जल्द से जल्द साफ कराया जा सके जिससे कि यातायात पहले की तरह हो।

इस बीच लोगों की सलाह दी गई है कि जब तक कि हाईवे से मलबा साफ नहीं हो जाता तब तक वे हाईवे का इस्तेमाल न करें। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने जम्म कश्मीर के लिए तेज बारिश, बादल फटने और भूस्खलन का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने कहा था कि अभी एक सप्ताह जम्मू कश्मीर में तेज बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं होंगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि क्षेत्र में रहने वाले लोग बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से सचेत रहें। मौसम विज्ञान  ने कहा है कि आज और कल भारी बारिश होगी। मानसून का असर बढ़ने से बाढ़, भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। कल जम्मू के लोगों को बारिश से राहत मिली। आज भी यहां बूंदें पड़ीं और बादल छाए रहे। लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। रियासी और राजोरी में कुछ देर के लिए बारिश हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभूस्खलनJammuमानसूनएनडीआरएफभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो