लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2020 11:03 IST

जम्मू कश्मीर में कुलगाम सेक्टर के मंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों मुठभेड़ में अबतक दो आतंकियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हुई है.मारे गए आतंकियों ने ही कुलगाम में शुक्रवार को आम लोगों की हत्या की थी.

सुरक्षा बलों ने शनिवार (4 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम सेक्टर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुलगाम के मंजगाम इलाके में अभी भी कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस को मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर आज सुबह अभियान शुरू किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अभी तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।’’ इससे पहले पुलिस ने ट्वीट किया था कि घेरेबंदी में तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। पुलिस ने कहा था, ‘‘ये उन्हीं आतंकवादियों का समूह है जिसने हाल में तीन आम नागरिकों की हत्या की थी।’

इससे पहले शुक्रवार (3 अप्रैल) को कुलगाम में आतंकवादियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने रात करीब 10:45 बजे कुलगाम के नंदीमार्ग इलाके में गुलाम हसन वागाय और सिराजुद्दीन गोरसी को उनके घरों पर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?