लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सिद्दड़ा इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 28, 2022 09:22 IST

जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़ में बुधवार सुबह तीन आतंकी मारे गए। यह तीनों ट्रक में छुपकर कश्मीर की ओर जा रहे थे।

Open in App

जम्मू: सुरक्षाबलों ने जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़ के दौरान उस ट्रक को उड़ा दिया जिसमें सवार तीन आतंकियों से करीब तीन घंटों तक मुठभेड़ चल रही थी। ट्रक में छुप कर सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले तीनों आतंकी मारे गए हैं।

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ बुधवार सुबह उस समय शुरू हुई थी जब एक ट्रक में सवार होकर तीन आतंकी कश्मीर की ओर जा रहे थे। आरओपी द्वारा उन्हें जांच के लिए रोका गया तो ट्रक ड्राइवर बाथरूम का बहाना बनाकर भाग निकला और छुपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

करीब तीन घंटों की मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराने में उस समय कामयाबी मिली जब सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर ट्रक को मोर्टार से उड़ा दिया और उससे उसमें आग लग गई। बाद में जब फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया तो तीन आतंकियों के शव बरामद किए गए।

फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही उस गुट की जिससे वे जुड़े हुए थे। बरामद किए गए हथियारों और गोला बारूद की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तलाशी अभियान चल रहा है और पता लगाया जा रहा है कि कोई आतंकी धुंध का लाभ उठा कर भागने में कामयाब तो नहीं हुआ है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है ये आतंकी कहां से आए थे। कहा जा रहा है कि इन आतंकियों ने आज तड़के इंटरनेशनल बार्डर से घुसपैठ की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी